Home मछली पालन Fish Farming: फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार खर्च करेगी 195 करोड़ रुपए
मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार खर्च करेगी 195 करोड़ रुपए

नई दिल्ली. बिहार में मछली पालन (Fish Farming) की और इससे बेहतर उत्पादन की संभावनाएं बहुत हैं. इसको देखते हुए सरकार की तरफ से कई योजनाएं भी चलाई जा रही है, ताकि योजनाओं से आकर्षित होकर किसान इस काम में आगे आएं और मछली पालन से उनकी इनकम दोगुनी हो जाए. सरकार का ये भी मानना है कि मछली पालन बढ़ने से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. जिससे इस सेक्टर में बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलेगी और उन्हें नौकरी के सिलसिले में दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा.

बिहार सरकार की कैबिनेट हाल ही में फिशरीज सेक्टर को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं. डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर जानकारी दी गई है कि बिहार सरकार की कैबिनेट के फैसलों के नतीजे में मत्स्य पालन बुनियादी ढांचा विकास कोष (Fisheries Infrastructure Development Fund) यानी FIDF के जरिए फिशरीज सेक्टर के तहत कई काम किए जाएंगे.

क्या काम होगा
▶️ फैसला हुआ है कि सीवान जिले के बसंतपुर, भगवानपुर हाट एवं गोरेयाकोठी प्रखंडों में FIDF के तहत एकीकृत मत्स्यपालन एवं जलीय कृषि विकास की योजना क्रियान्वित की जाएगी.

▶️ वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2028-29 के बीच क्रियान्वित होने वाली इस परियोजना का नाम है, “ट्रांसफॉर्मिंग सीवान वेटलैंड्स क्लस्टर टू एन इंटीग्रेटेड एक्वाकल्चर एंड एक्सपोर्ट ओरिएंटेड वैल्यू चेन.

▶️ ट्रांसफॉर्मिंग सीवान वेटलैंड्स क्लस्टर टू एन इंटीग्रेटेड एक्वाकल्चर एंड एक्सपोर्ट ओरिएंटेड वैल्यू चेन के तहत 195 करोड़ 28 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे.

▶️ इस योजना के अंतर्गत नए तालाब, आधुनिक हैचरी, बायोफ्लॉक Biofloc और आरएएस यूनिटों, मत्स्य प्रोसेसिंग प्लांट, कोल्ड चेन तथा प्रशिक्षण केंद्र सहित कुल 28 चीजें प्रस्तावित हैं.

▶️ योजना का क्रियान्वयन नवगठित निगम बिहार एक्वाकल्चर, इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा फिश फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किया जाएगा.

फायदे क्या मिलेंगे
▶️ बात करें इसके फायदे की तो इससे किसानों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा.

▶️ एक्सपर्ट के मुताबिक मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि होगी.

▶️ ब्याज रहित ऋण की सुविधा भी मिलेगी.

▶️ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

▶️ मत्स्य उत्पादों के मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा.

▶️ मत्स्य उत्पादों के निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा.

निष्कर्ष
सरकार की ओर से किए गए ऐलानों से मछली पालन सेक्टर मजबूत होगा और किसानों को सीधे तौर पर इसका फायदा मिलेगा. मछली किसानों को इनकम बढ़ेगी और रोजगार के नए असवर भी पैदा होंगे तो इससे राज्य समृद्ध होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

1.2 million fisher households nationwide bringing in real-time validation.
मछली पालन

Fisheries News: मछुआरों की इनकम बढ़ाने के लिए 130 करोड़ जारी, शैक्षिक मदद भी मिलेगी

नई दिल्ली. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगासामी ने फिशरीज सेक्टर से...

fishermen beware! Fish may die due to increasing frost, increase oxygen level in pond, livestockanimalnews
मछली पालन

Fisheries: पश्चिम बंगाल में एक्वाकल्चर का होगा विस्तार, एक्सपोर्ट 20 हजार करोड़ तक करने का है प्लान

नई दिल्ली. केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार के साथ मिलकर...