Home डेयरी NDDB: डेयरी किसानों को मिलेगा अच्छी क्वालिटी का पौष्टिक चारा बीज, बढ़ेगी इनकम, MoU साइन
डेयरी

NDDB: डेयरी किसानों को मिलेगा अच्छी क्वालिटी का पौष्टिक चारा बीज, बढ़ेगी इनकम, MoU साइन

एमओयू साइन होने के बाद मौजूद लोग.

नई दिल्ली. एक अनुमान के मुताबिक डेयरी बिजनेस पशुओं के खान-पान पर डेयरी फार्मिंग की कुल लागत का करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा खर्च होता है. अच्छी क्वालिटी और पौष्टिक चारे की अहमियत इस काम में बढ़ जाती है. क्योंकि अच्छी क्वालिटी और पौष्टिक चारा खाने से पशु बेहतर प्रदर्शन करता है. क्योंकि इससे उसकी सेहत बेहतर रहती है और उत्पादन क्षमता के मुताबिक करते हैं. देशभर में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने वाली संस्थान राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड ने इसी को लेकर एक अहम एमओयू पर साइन किया है.

जिससे डेयरी फार्मिंग करने वाले किसानों की इनकम को बढ़ाया जा सके और इस काम को करने वालों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके. एनडीडीबी की ओर से न सिर्फ अच्छी क्वालिट के चारे के उत्पादन, बल्कि डेयरी किसानों को बेहतरीन बीज उपलब्ध कराने के लिए भी करार हुआ है.

सर्टिफाइड चारे के बीजों का उत्पादन होगा
असल में NDDB, मुल्कनूर कोऑपरेटिव रूरल क्रेडिट एंड मार्केटिंग सोसाइटी लिमिटेड (MCRCMS) और बनास फार्मर्स मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड (BFMSCSL/बनास डेयरी) ने करार किया है.

MCRCMS के नेटवर्क के जरिए अच्छी क्वालिटी वाले चारे के बीजों, खासकर मल्टी-कट ज्वार हाइब्रिड, को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं .

इस एमओयू पर NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह की मौजूदगी में NDDB के DGM डॉ. राजेश शर्मा, MCRCMS के असिस्टेंट जनरल मैनेजर ओलाद्री सतीश और BFMSCSL के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर माधव मित्तल ने हस्ताक्षर किए.

इस मौके पर NDDB के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. वी. श्रीधर और श्री संजय करमचंदानी, NDDB के सीनियर जनरल मैनेजर डॉ. आर. ओ. गुप्ता और NDDB की रीजनल हेड रोमी जैकब भी मौजूद थीं.

बताया जा रहा है कि इस सहयोग सर्टिफाइड चारे के बीजों के उत्पादन, खरीद, वितरण और इस्तेमाल को आसान बनाया जाएगा.

जिसमें चारे की उत्पादकता बढ़ाने, टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने और डेयरी किसानों की आजीविका को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाएगा.

इस मौके पर बोलते हुए, डॉ. शाह ने इस पहल के महत्व पर जोर दिया और बताया कि NDDB डेयरी किसानों के लिए अच्छी क्वालिटी वाले चारे के बीजों की उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में अपनी कोशिशें तेज कर रहा है.

कई इलाकों में चारे की उपलब्धता को एक बड़ी चुनौती मानते हुए, उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि बेहतर सहयोग और सरकार का समर्थन चारे की सुरक्षा को मजबूत करने में मदद कर सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

डेयरी

Dairy: डेयरी महिला किसानों को साफ-सुथरे दूध के उत्पादन और इससे कमाई बढ़ाने के तरीके सिखाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

डेयरी

Dairy Animal News: ठंड से पशुओं को बचाने के लिए अभी से कर लें तैयारी, बस कुछ बदलाव करना होगा

नई दिल्ली. सर्दियां बहुत करीब हैं. कुछ हफ्तों के बाद सर्दियों का...

डेयरीसरकारी स्की‍म

Dairy News: कोसी क्षेत्र के तीन जिलों में डेयरी विकास के लिए 126.07 करोड़ की मेगा योजना स्वीकृत

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कैबिनेट मीटिंग में जहां मछली पालन को...