नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने का सपना देखने वाली डॉ. मोहन यदव के नेतृत्व वाली सरकार इसे साकार करने की राह में अहम काम करती जा रही है. सरकार की तरफ से सेवा संकल्प अभियान के तहत अब राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन को 3 अक्टूबर 2026 भोपाल के भेल स्थित दशहरा मैदान में आयोजित किया गया है. राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन और ज्यादा खास बनाने के लिए इसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को भी आमंत्रित किया गया है. आयोजन की तमाम तैयारियां जोरों पर चल रही हैं.
वहीं राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन की शुरुआत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और सूबे के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संयुक्त रूप से करेंगे. स्थानीय स्तर पर इस आयोजन को कामयाब बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है.
कार्यक्रम में क्या होगा खास
राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन में गोपालक दीदियों का सम्मान किया जाएगा.
साथ ही एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के स्वीकृति पत्रों का वितरण भी किया जाना है.
जानकारी के मुताबिक पंजीकृत एवं संचालित गौशालाओं को जुलाई-अगस्त माह 2026 की 101 करोड़ अनुदान राशि का वितरण किया जागा.
सरकार की तरफ से पशुपालकों को बड़ी सौगात देने की तैयारी की गई है. जिससे डेयरी क्षेत्र की रफ्तार को बढ़ाया जाएगा.
इसी के तहत उज्जैन में नए डेयरी प्लांट का भूमिपूजन भी किया जाना है. जिसकी लागत 255 करोड़ रुपए है.
फर्मेटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट का शुभारंभ भी किया जाएगा. फर्मेटेड प्रोडक्ट डेयरी प्लांट 16.80 करोड़ में बनकर तैयार हुआ है.
भोपाल में अत्याधुनिक प्रयोगशाला 12.40 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी.
इसके अलावा शिवपुरी में मिनी डेयरी संयंत्र का शुभारंभ किया जाएगा. मिनी डेयरी प्लांट को 26 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करके बनाया गया है.
वहीं सरकार की ओर से मेहनत का सम्मान भी होगा. यानि दूध उत्पादकों को बोनस दिया जाएगा.
भोपाल और इंदौर दुग्ध संघ के दुग्ध उत्पादकों को बोनस राशि का वितरण करेगी.
‘कृषक कल्याण वर्ष’ अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा.












Leave a comment