Home डेयरी Dairy Product: मुलायम और क्रीमी टेक्सचर के साथ बढ़िया स्वाद में मोजेरेला’ और ‘कॉटेज चीज लॉन्च
डेयरी

Dairy Product: मुलायम और क्रीमी टेक्सचर के साथ बढ़िया स्वाद में मोजेरेला’ और ‘कॉटेज चीज लॉन्च

नई दिल्ली. चीज पसंद करने वालों के लिए जल्द ही तीन और तरह के चीज उपलब्ध होंगे. दरअसल, गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी (GADVASU) यूनिवर्सिटी और PAU कैंपस में अपने दो आउटलेट्स पर ‘मखमली’, ‘फेटा’ और ‘रिकोटा’ चीज लॉन्च करने जा रही है. इससे चीज को पसंद करने वालों को क्वालिटी से समझौता नहीं करना पड़ेगा और अच्छी क्वालिटी का चीज उन्हें मिलेगा. गडवासु की ओर से बताया गया है कि ये नई किस्में यूनिवर्सिटी के मौजूदा ‘शेवर’, ‘मोजेरेला’ और ‘कॉटेज’ चीज की रेंज में शामिल होंगी. उम्मीद है कि ये प्रोडक्ट्स लगभग एक हफ्ते में उपलब्ध हो जाएंगे.

नई पेशकशों में, ‘मखमली’ भैंस के दूध से बना एक खास, मुलायम और क्रीमी प्रीमियम चीज है. इसका नाम इसके खास मुलायम और चिकने टेक्सचर (बनावट) के कारण रखा गया है, जिससे इसे खाते समय एक अलग ही एहसास होता है. ‘मखमली’ भैंस के दूध से बना एक हाई-वैल्यू-एडेड डेयरी प्रोडक्ट है.

चीज वैल्यू-एडेड डेयरी प्रोडक्ट है
GADVASU के कॉलेज ऑफ़ डेयरी एंड फ़ूड साइंस टेक्नोलॉजी में डेयरी टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वीनस बंसल ने बताया कि इस चीज का नाम इसके टेक्सचर के आधार पर रखा गया है.

यूनिवर्सिटी के एक्सपर्ट्स ने बताया, “यह बकरी के दूध से बना एक हाई-वैल्यू-एडेड चीज़ है, जिसका टेक्सचर मुलायम और भुरभुरा होता है और स्वाद हल्का खट्टा-मीठा (टैंगी) होता है.”

तीसरी किस्म, ‘रिकोटा’, ​​चीज़ वे (whey) से बना एक मुलायम, क्रीमी और आसानी से फैलने वाला (स्प्रेडेबल) चीज प्रोडक्ट है.

‘रिकोटा’ चीज एक वैल्यू-एडेड डेयरी प्रोडक्ट है, जो मुलायम और क्रीमी टेक्सचर के साथ-साथ बढ़िया स्वाद भी देता है.

एक्सपर्ट्स का कहना है कि वे (whey) का इस्तेमाल डेयरी बाय-प्रोडक्ट का उपयोग करके प्रोडक्ट को अतिरिक्त मूल्य भी देता है.

GADVASU अपने कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड साइंस टेक्नोलॉजी के जरिए कई तरह के वैल्यू-एडेड डेयरी प्रोडक्ट्स विकसित और कमर्शियलाइज कर रहा है.

कंज्यूमर्स को चीज की और भी किस्में मिलेंगी। इससे किसानों और कंपनियों को यूनिवर्सिटी में अलग-अलग तरह की चीज (cheese) की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी मिलेगी.

अधिकारियों ने बताया कि किसान अपनी आमदनी के जरिया बढ़ाने के लिए इन किस्मों को बनाना भी सीख सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

डेयरी

Dairy: गोपालक सम्मेलन में पशुपालकों को बड़ी सौगात देगी सरकार, अमित शाह और मोहन यादव करेंगे शुरुआत

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल बनाने का सपना देखने वाली...

डेयरी

NDDB: डेयरी किसानों को मिलेगा अच्छी क्वालिटी का पौष्टिक चारा बीज, बढ़ेगी इनकम, MoU साइन

नई दिल्ली. एक अनुमान के मुताबिक डेयरी बिजनेस पशुओं के खान-पान पर...

डेयरी

Dairy: डेयरी महिला किसानों को साफ-सुथरे दूध के उत्पादन और इससे कमाई बढ़ाने के तरीके सिखाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...