नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने ये देखा होगा कि पशु की आंखों से पानी आ रहा है. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशु की आंख से पानी आना एक लक्षण है, इसे नजर अंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए कभी भी पशु की आंख से पानी आए तो इसे गंभीरता से लें और इसका इलाज करवाएं. एक्सपर्ट ये भी सलाह देते हैं कि खुद से इलाज करने की बजाय पशु चिकित्सक से सलाह लें ताकि वो परीक्षण करके लक्षणों के मुताबिक इलाज करे और पशु की जल्द ये समस्या दूर हो सके.
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशु की आंख से पानी क्यों आता है, इसकी जानकारी करना बेहद ही जरूरी है. वहीं बिना कारण जानें सही इलाज भी नहीं हो सकता है. इसलिए इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि पशु की आंखों से पानी आने की वजह क्या है. इस रिपोर्ट हम आपको इसी के बारे में अहम जानकारी भी देंगे.
पानी आने के मुख्य कारण
कई बार धूल-मिट्टी या भूसा पशु की आंख में चला जाता है. इसके जाने आंख में जलन होती है और ऐसा होने पर पानी आ सकता है.
आंख आना भी समस्या है. जैसे पशु की आंख में लालिमा, सूजन, पानी या चिपचिपा दिखाई दे सकता है.
आंख में चोट या खरोंच से भी ऐसा होता है. पशु की आंख में कांटा, तार, भूसा या दूसरी चीज आंख की सतह को चोट पहुंचा सकती है.
आंख में कोई छोटा कण फंसने पर लगातार पानी आ सकता है और पशु आंख बंद रख सकता है.
संक्रामक रोग या कुछ इंफेक्शन से आंखों से पानी, लालिमा और डिसचार्ज के साथ अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं.
मक्खियों की समस्या से भी होता है. पशु के आसपास मक्खियों का होना इंफेक्शन फैलने और जलन बढ़ाने में भूमिका निभाता है.
इस तरह की समस्या दिखे तो तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाएं.
अगर आंख बहुत लाल सूजी हुई हो, पशु आंख बंद रखे है तो पशु चिकित्सक से संपर्क करें.
सफेद या नीला धब्बा दिखाई दे तो पशु चिकित्सक से सलाह लें.
चोट लगी हो या फिर समस्या लगातार बनी रहे तो इन स्थितियों में पशु चिकित्सक से जांच करवाएं.
इन बातों का ध्यान रखें
बिना जांच के आंख में कोई दवा आई ड्राप या घरेलू पदार्थ न डालें.
सही कारण की पहचान से ही सही उपचार हो सकेगा.
निष्कर्ष
आंखों की समस्याओं से पशु चिडचिड़ा हो जाता है. कई बार तो तनाव में आकर खाना—पीना छोड़ देता है. इससे उसके उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए जांच के बाद सही इलाज कराएं.











Leave a comment