खबरें दिनभर की: लाइव अपडेट्स

ये खबरें दिनभर की लाइव स्टोरी हैं.
लाइव अपडेट्स
-
दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां बनाई जाएंगी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां बनाई जाएंगी. इन समितियों के माध्यम से दूध का संग्रहण कर सांची दुग्ध संघ को आपूर्ति की जाएगी. इससे दुग्ध उत्पादकों को दूध का उचित मूल्य मिलेगा और वर्षभर में बोनस का लाभ भी प्राप्त होगा.
-
ऊधम सिंह नगर में मछली पालन क्षेत्र को मिल रही नई गति, किसानों के लिए बढ़ रहे अवसर

भारत सरकार के मत्स्य विभाग के निदेशक सुभाष चंद्र ने उत्तराखंड के जनपद ऊधम सिंह नगर के पंतनगर क्षेत्र में मछली पालक जयप्रकाश जी के मत्स्य तालाब का निरीक्षण किया.
इस दौरान उन्होंने तालाब में पंगासियस, रोहू, ग्रास कार्प एवं कॉमन कार्प जैसी विभिन्न मत्स्य प्रजातियों के पालन, प्रबंधन एवं उत्पादन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मत्स्यपालन की प्रगति का जायजा लिया. ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड में मत्स्यपालन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है. यहां उपलब्ध तालाबों एवं जल संसाधनों के माध्यम से व्यावसायिक मत्स्यपालन को बढ़ावा मिल रहा है. आधुनिक मत्स्यपालन तकनीकों, सरकारी योजनाओं एवं वित्तीय सहायता के माध्यम से मत्स्यपालकों की आय बढ़ाने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं.




