नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गी पालकों को बिचौलियों से काफी नुकसान उठाना पड़ जाता है. जबकि पोल्ट्री फार्मर्स खुद अपने माल को सीधे बेचें तो मुनाफा ज्यादा कमा सकते हैं. खासकर जब पोल्ट्री किसान 40 से 60 दिन मेहनत करके ब्रॉयलर मुर्गे को तैयार करते हैं, लेकिन तैयार होते ही जब वे बचौलियों को बुलाते हैं, तो व्यापारी वजन, बीमारी या साइज का बहाना बनाकर मंडी भाव से 10 से 20 प्रति किलो कम दाम लगाते हैं. वहीं फार्म में मुर्गे को ज्यादा दिन रोककर रखने की जगह और अतिरिक्त दाने का खर्च न हो इसके कारण किसान मजबूरी में औने-पौने दाम पर बेच देते हैं.
एक्सपर्ट का कहना है कि जिससे असली मुनाफा बिचौलिया कमा ले जाता है. जबकि पूरी मेहनत पोल्ट्री फार्मर की होती है. इसलिए पोल्ट्री फार्मर को बिचौलियों को माल नहीं बेचना चाहिए. यदि आप बिचौलियों से बचना चाहते हैं तो ये तीन तरीके अपना सकते हैं.
स्थानीय चिकन कटिंग दुकानों से सीधा संपर्क करें.
अपने आसपास के 5–10 किलोमीटर दायरे में स्थित सभी चिकन या मीट शॉप्स से सीधा संपर्क करें.
व्यापारी जिस थोक भाव पर इन दुकानों को सप्लाई करता है, आप उससे 10 प्रति किलो कम में सीधे दुकानदार को दें.
इससे दुकानदार का फायदा होगा. उसे व्यापारी से सस्ता माल मिल जाएगा.
जबकि व्यापारी को बेचने की तुलना में किसान को सीधे 20 से 30 प्रति किलो अधिक शुद्ध मुनाफा मिल जाएगा.
इसके लिए आसपास के चिकन दुकानदारों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं. जब भी लॉट तैयार हो, मुर्गों का फोटो-वीडियो और वजन ग्रुप में शेयर करें और जो बेहतर भाव दे, उसे सीधे डिलीवरी दें.
फार्म गेट काउंटर या मुख्य मार्ग पर आउटलेट
यदि आपका पोल्ट्री फार्म किसी मुख्य सड़क, कस्बे या आबादी के नजदीक हैं, तो फार्म के बाहर या सड़क किनारे एक साफ-सुथरा सूचना बोर्ड लगाएं.
बोर्ड पर स्पष्ट लिखें यहाँ ताज़ा, स्वस्थ मुर्गे और उचित दाम पर सीधे फार्म से मिलते हैं. शुरुआत में समय लग सकता है.
हालांकि एक बार जब स्थानीय ग्राहकों को फार्म की ताजगी और गुणवत्ता का भरोसा हो जाता है, तो वे सीधे फार्म पर आकर खुदरा दाम मुर्गे बिकने लगते हैं.
सोशल मीडिया और हाइजीनिक होम डिलीवरी
फेसबुक पेज, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप स्टेटस पर अपने फार्म के साफ-सुथरे माहौल, प्राकृतिक खान-पान और स्वस्थ मुर्गों के छोटे वीडियो साझा करें.
अपने नजदीकी शहर या आवासीय कॉलोनियों के लिए ऑफर दें. “साफ-सुथरी कटे हुए या जिंदा मुर्गे आपके घर तक, बाजार से वाजिब दाम पर.
आज के समय में जागरूक उपभोक्ता हाइजीन और शुद्धता के लिए खुशी-खुशी 20-30 प्रीमियम देने को तैयार रहते हैं.
इससे ग्राहक सीधा किसान से जुड़ता है और बिचौलियों की निर्भरता पूरी तरह खत्म हो जाती है.












Leave a comment