Home career Admission Open: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में इन कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें डिटेल
career

Admission Open: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में इन कोर्सेज के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें डिटेल

Livestock Animal news
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय का मेन गेट.

नई दिल्ली. चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में तमाम ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विषयों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. अगर आप भी चाहते हैं कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के विषयों में दाखिला ले लें तो ये खबर आपके लिए है. इसी महीने के आखिरी तक आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी. उसके बाद आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा. फिर देर न करिए क्योंकि अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इस यूनिवर्सिटी में आवेदन करने के लिए. इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए आप यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जा सकते हैं.

यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि आवेदन करने वाले छात्रों की सहूलियत के लिए hau.ac.in and admissions.hau.ac.in पर तमाम दाखिले की तमाम प्रक्रिया की जानकारी मौजूद है. ताकि एडमिशन लेने वालों को दिक्कत न आए. बता दें कि आवेदन की यह प्रक्रिया 31 मई 2025 तक जारी रहेगी.

इन कोर्सेज के लिए होगा दाखिला
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी.आर. काम्बोज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेजुएट कोर्सेस में 2+4 वर्षीय बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिला दसवीं के बाद एग्रीकल्चर एप्टीट्यूड टेस्ट जबकि चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम बीएससी (आनर्स) एग्रीकल्चर, बीएफएससी (बैचलर ऑफ फिशरीज साइंस), बीएससी (आनर्स) कम्युनिटी साइंस, बीएससी (आनर्स) एग्रीबिजनेस मैनेजमैंट, बीएससी (आनर्स) फिजीकल साइंसिज़, बीएससी (आनर्स) लाइफ साइंसिज़ व बीटेक बायोटेक्नोलोजी में दाखिला 12वीं के बाद एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर होगा. कुलपति ने की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग) व बीटेक (एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एलईईटी) में दाखिला हरियाणा राज्य काउंसलिंग सोसायटी द्वारा ज्वाइंट एंट्रेस टेस्ट (मैन) 2025 और एलईईटी 2025 की मेरिट के आधार पर होगा.

7 मई से शुरू हो गई क्लास
राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा वेटरनरी महाविद्यालय बीकानेर के जीआईवीईआर, जयपुर, वेटरनरी महाविद्यालय, नवानिया (उदयपुर) में अकादमिक सेशन के बारे में डीन पोस्ट ग्रेजुएट स्टडी प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने कहा कि पीएचडी प्रवेश के लिए विद्यार्थी अब 25 अप्रेल 2025 तक ऑनलाइन प्रवेश फार्म जमा कराया गया. पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया वेटरनरी कॉलेज, बीकानेर में 30 अप्रैल, 2025 को आयोजित की गई थी. प्रवेश पाने वाले नए छात्रों के लिए 7 मई 2025 से अध्यापन कार्य शुरू हो गया है. वहीं छात्रों के प्रवेश के लिए फीस, रजिस्ट्रेशन एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक दिशा निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.rajuvas.org पर उपलब्ध कराया गया था.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

career

Job: केंद्र और दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा में हुआ ये बड़ा बदलाव, ये भी जानें कब तक कर पाएंगे आवेदन

पुराने सिस्टम में सेक्शनवाइज टाइमिंग का नियम नहीं था. अब सबसे पहले...

career

Admission: जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए शेड्यूल में हुआ बदलाव, पढ़ें यहां

आवेदन भरने के लिए दोनों कक्षाओं के क्यूआर कोड भी जारी किए...

career

Government Job: इन विभागों में निकली है भर्ती, सरकारी नौकरी की है तलाश तो जल्द करें आवेदन

नगर निकाय हरियाणा ने भी नौकरी निकाली है, जिसमें आवेदन करके सरकारी...