Home डेयरी Dairy News: असम की पूरबी डेयरी और अमूल के बीच कौन सा बड़ा समझौता हुआ, पढ़ें डिटेल
डेयरी

Dairy News: असम की पूरबी डेयरी और अमूल के बीच कौन सा बड़ा समझौता हुआ, पढ़ें डिटेल

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ मीनेश सी शाह.

नई दिल्ली. असम के डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए सरकार एनडीडीबी के साथ मिलकर कई अहम काम कर रही है. इसी कड़ी में असम की पूरबी डेयरी और अमूल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है. असम एडवांटेज 2.0 शिखर सम्मेलन के दौरान एनडीडीबी और वामुल के बीच साइन हुए ओएमयू के अनुसार एक नए आइसक्रीम उत्पादन और फरमेंटेड दूध उत्पादन सुविधा के साथ प्लांट की दूध प्रोसेसिंग क्षमता को 1.5 लाख लीटर प्रति दिन (एलएलपीडी) से बढ़ाकर 3.0 एलएलपीडी करना है.

इस दौरान असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने एनडीडीबी द्वारा प्रबंधित पश्चिम असम दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (वामूल) द्वारा पंजाबरी, गुवाहाटी में पूरबी डेयरी संयंत्र के विस्तार के लिए आयोजित भूमि पूजन समारोह में भाग लिया. जहां सहकारिता मंत्री जोगेन मोहन असम, पशुपालन और पशु चिकित्सा मंत्री कृष्णेंदु पॉल, मुख्य सचिव रवि कोटा, एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ मीनेश सी शाह, आयुक्त और सचिव, पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग एम.एस.मणिवन्नन और सचिव, सहकारिता, असम सरकार अनंत लाल ज्ञानी आदि मौजूद रहे.

जानें और क्या रहा खास
बता दें कि पंजाबाड़ी प्लांट को पहले विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित एपार्ट परियोजना के तहत 60,000 लीटर प्रति दिन की दैनिक क्षमता से बढ़ाकर 1.5 लाख लीटर प्रति दिन किया गया था.

इस प्लांट ने राज्य भर में पूरबी उत्पाद वितरण के विकास को बढ़ावा दिया, जिससे उद्घाटन के 18 महीनों के भीतर लगभग 100% क्षमता का उपयोग हो गया.

डॉ. शाह ने मुख्यमंत्री को एनडीडीबी की सतत डेयरी पहलों के तहत असम में पचे हुए गोबर के घोल से एफओएम (फरर्मेंटेड जैविक खाद) और प्रोम (फॉस्फेट युक्त जैविक खाद) के सफल उत्पादन के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे बायोगैस उत्पादन और जैविक खाद के प्रयोग को डेयरी मूल्य श्रृंखला में एकीकृत किया जा रहा है, जिससे चक्रीयता में योगदान मिल रहा है और कार्बन फुटप्रिंट कम हो रहा है.

एनडीडीबी क्षमता निर्माण, सहकारी मजबूती और मूल्यवर्धित उत्पाद विविधीकरण के माध्यम से असम में सतत डेयरी विकास को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

विस्तारित इकाई परिचालन दक्षता बढ़ाने और दूध एवं डेयरी उत्पादों की बढ़ती उपभोक्ता मांग को पूरा करने के लिए सुविधाओं से सुसज्जित होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...