Home डेयरी Milk Production: जानें इस राज्य में कैसे बढ़ गई हर दिन हजारों लीटर दूध की खपत, पशुपालकों को मिल रहा फायदा
डेयरी

Milk Production: जानें इस राज्य में कैसे बढ़ गई हर दिन हजारों लीटर दूध की खपत, पशुपालकों को मिल रहा फायदा

The revised NPDD will give an impetus to the dairy sector by creating infrastructure for milk procurement
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में सरकार दूध उत्पादन बढ़ाने की कोशिश कर रही है. सूबे के मुख्यमंत्री खुले मंच से कई बार कह चुके हैं कि राज्य में 9 फीसद से बढ़ाकर दूध उत्पादन 20 फीसद तक कर देंगे. इसके लिए कई कोशिशें उनकी सरकार की तरफ से जारी है. सरकार की पहल का असर भी दिखाई देने लगा है. असल में राज्य में दूध की खपत में इजाफा हुआ है. आंकड़े के मुताबिक राज्य में दूध की खपत 80 हजार लीटर बढ़ गई है. ये आंकड़ा हर रोज है. वहीं दूध की खपत बढ़ने के साथ ही राज्य में 16 हजार नए किसान जुड़े गए हैं.

दूध की खपत बढ़ने और किसानों के जुड़ने से उन्हें दूध का वाजिब दाम मिल रहा है और उनकी इनकम में इजाफा हो रहा है. इससे राज्य के किसान और मजबूत हो रहे हैं.

पिछले तीन महीने में दूध संघ में 628 नई सहकारी समितियां बनाई गई हैं. इनके जरिए 16,000 नए दुग्ध उत्पादक किसान दूध सप्लाई करने लगे हैं. इसके बाद अब रोजाना 7.80 लाख लीटर दूध दुग्ध संघ में पहुंच रहा है.

एमपी स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के एमडी डॉ. संजय गोवानी ने बताया कि नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) द्वारा 13 अप्रैल को दुग्ध संघ की जिम्मेदारी संभाली गई थी.

तब से अब तक सिर्फ तीन महीने में दूध कलेक्शन और दूध की बिक्री में 80,000 लीटर का इजाफा हुआ है.

इसकी वजह यह है कि ईआरपी सिस्टम के जरिए दुग्ध उत्पादक किसानों को अब तय समय पर भुगतान किया जा रहा है.

भोपाल में यह सिस्टम 1 जुलाई से लागू हो चुका है. अगले दो महीने में ग्वालियर और जबलपुर में भी यह सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा.

निष्कर्ष
राज्य की राजधानी भोपाल में ही दूर-दराज के इलाकों की नई कॉलोनियों में भी दूध सप्लाई होने लगा है. मार्केटिंग के लिए एनडीडीबी ने एक नई टीम हायर की है. इससे लोगों को प्योर और गैर मिलावटी दूध मिल रहा है और इससे किसानों को अच्छा दाम मिल रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...