Home डेयरी पीएम मोदी की अपील के बाद अमेरिका के लोग भी पीएंगे अमूल का दूध, पढ़ें डिटेल
डेयरी

पीएम मोदी की अपील के बाद अमेरिका के लोग भी पीएंगे अमूल का दूध, पढ़ें डिटेल

mul Milk in America, Milk Rate, Amul Milk Production, PM Modi,
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. अमूल दूध पीता है इंडिया ये स्लोगल टीवी और दीवारों पर लिखा देखा होगा. मगर, अब अमूल दूध पीता है अमेरिका भी जल्द ही लोगों को सुनने को मिलेगा. ‘द टेस्ट ऑफ इंडिया’ ने अमेरिका में ताजा दूध लॉन्च करके एक बड़ी छलांग लगाई है. यह पहली बार है कि अमूल की ताज़ा दूध रेंज भारत के बाहर लॉन्च की गई है. ये सब कुछ हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील पर. बता दें कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमूल को दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी के रूप में उभरने के लिए कहा था. पीएम मोदी के कहने के एक महीने बाद, अमूल ने अमेरिका में एक गैलन और आधा गैलन के पैक में उसी ब्रांड नाम और संरचना के तहत ताजा दूध की अपनी श्रृंखला लॉन्च की है जो भारत में लोकप्रिय है.

भारत के बाहर लॉन्च की गई अमूल की ताज़ा दूध रेंज
गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) और अमेरिका की दसवीं सबसे बड़ी डेयरी सहकारी संस्था मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (एमएमपीए) की साझेदारी की घोषणा गुरुवार को नोवी, मिशिगन में एमएमपीए की 108वीं वार्षिक बैठक में की गई. टेस्ट ऑफ इंडिया’ नेअमेरिका में ताजा दूध लॉन्च करके एक बड़ी छलांग लगाई है. यह पहली बार है कि अमूल की ताज़ा दूध रेंज भारत के बाहर लॉन्च की गई है.यह मिशिगन के साथ अमूल के संबंधों की अगली कड़ी है. जीसीएमएमएफ के संस्थापक-अध्यक्ष डॉ. वर्गीस कुरियन मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र थे. अमूल के मुताबिक “यह सुनिश्चित करेगा कि हमारे सभी अमेरिकी और भारतीय उपभोक्ता अमूल दूध की अच्छाइयों से पोषित और ऊर्जावान हों.”

मोदी ने कहा था अमूल को दुनिया की नंबर एक डेयरी
22 फरवरी को पीएम मोदी ने अहमदाबाद में जीसीएमएमएफ के स्वर्ण जयंती समारोह में एक सभा को संबोधित करते हुए गुजरात के किसानों से अमूल को दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी में बदलने के लिए कहा था.अमूल ने अमेरिका में एक गैलन और आधा गैलन के पैक में उसी ब्रांड नाम और संरचना के तहत ताजा दूध की अपनी श्रृंखला लॉन्च की है जो भारत में लोकप्रिय है – अमूल गोल्ड (6% दूध वसा के साथ), अमूल शक्ति (4.5% दूध वसा के साथ) ), अमूल ताज़ा (3% दूध वसा के साथ) और अमूल स्लिम एन ट्रिम (2% दूध वसा के साथ). ये वेरिएंट अमेरिका के पूर्वी तट और मध्यपश्चिमी बाजारों में प्रमुख भारतीय किराना स्टोरों पर उपलब्ध होंगे.अमूल ने अमेरिकी बाजारों में भारतीय प्रवासियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए दही, छाछ और पनीर सहित अन्य डेयरी उत्पाद लॉन्च करने की योजना बनाई है. जीसीएमएमएफ अमेरिका में अपने लोकप्रिय टीवी विज्ञापन ‘दूध दूध पियो ग्लास फुल दूध’ सहित बड़े पैमाने पर मीडिया अभियान भी शुरू करेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: सांची ब्रांड के उत्पाद अब नए डिजाइन में आएंगे नजर, NDDB के चेयरमैन ने किया लॉन्च

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...

डेयरी

Milk Production: 100 करोड़ की लागत से बने सेंटर में तैयार किए जाएंगे सेक्स-सॉर्टेड सीमन डोज

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्री राजीव...

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...