Home पशुपालन Animal Husbandry: घर पर मौजूद चीजों से मिनरल मिक्सचर की कमी और खर्च को कर सकते हैं कम
पशुपालन

Animal Husbandry: घर पर मौजूद चीजों से मिनरल मिक्सचर की कमी और खर्च को कर सकते हैं कम

अप्रैल महीने में भैंसे हीट में आती हैं और यह मौसम उनके गर्भाधान के लिए सही है. लेकिन इस बार अप्रैल के महीने में गर्मी अधिक है. ऐसे में गर्भाधान में प्रॉब्लम आ सकती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुओं के लिए मिनरल मिक्सचर यानी खनिज मिश्रण बेहद ही जरूरी होता है. पशुओं के दूध उत्पादन की क्षमता बढ़ाने, प्रजनन क्षमता में सुधार करने और उनको स्वस्थ रखने के लिए मिनरल मिक्सचर जरूर दिया जाना चाहिए. अगर उन्हें मिनरल मिक्सचर नहीं दिया जाता है तो दूध उत्पादन में कमी, प्रजनन क्षमता में गिरावट और पशु कमजोर हो सकते हैं. आपको बता दें कि मिनरल मिक्सचर पशुओं में कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और विटामिन की कमी को भी पूरा करता है. जिससे पशु की प्रजनन क्षमता बढ़ती है और पशु आसानी से गाभिन भी हो जाता है.

पशु को मिनरल मिक्सचर देना जितना जरूरी है और ये उतना ही महंगा भी है. कई पशुपालक भाई इसके महंगे होने के चलते इस्तेमाल कम करते हैं. बता दें कि एक स्वस्थ दुधारू पशु को हर दिन 40 से 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर दिया जाना चाहिए. जबकि मिनरल मिक्सचर 100 से 150 रुपए प्रति किलो आता है. यही वजह है कि बहुत से पशुपालक भाई इसे देने से कतराते हैं. हालांकि हमारे आसपास कुछ ऐसी चीज हैं. जिनको देने से हम मिनरल मिक्सचर पर आने वाले खर्च को कम कर सकते हैं और उसकी कमी को भी पूरा कर सकते हैं. आइए इस बारे में जानते हैं.

क्याा-क्या पशु को खिलाएं
एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को फिटकरी, काला नमक, सेंधा नमक जरूर चाटने के लिए देना चाहिए. इससे पशुओं में विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति की जा सकती है.

एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि साधारण नमक को दाना मिश्रण में मिलाकर पशुओं को खिलाना चाहिए. ये बेहद ही जरूरी है.

इसके अलावा मीठा सोडा हफ्ते में दो बार पशुओं को जरूर देना चाहिए. ताकि उसकी पाचन क्रिया सही रहे.

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पाचन क्रिया और मेटाबालिज्म पशु का ठीक रहता है तो विटामिन मिनरल्स की कमी काफी हद तक ऐसे ही पूरी हो जाती है.

पशु पालकों को चाहिए कि वो पशु को खड़िया पाउडर भी जरूर खिलएं. खड़िया पाउडर कैल्शियम कार्बोनेट से बनता है.

हाल ही में बच्चे को जन्म देने वाली गाय या फिर भैंस को 25 से 50 ग्राम रोजाना खड़िया पाउडर खिलाया जा सकता है.

निष्कर्ष
यदि बताई गई चीज पशुओं को देने लगेंगे तो इससे मिनरल मिक्सर पर आने वाला खर्च कम किया जा सकता है. वहीं आप थोड़ी मात्रा में मिनरल मिक्सचर भी दे सकते हैं. जिससे आपका पशु स्वस्थ भी रहेगा और साथ ही भरपूर मात्रा में दूध का उत्पादन भी करेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...