Home पशुपालन Animal Husbandry: युवाओं को पशुपालन से जुड़ने के लिए फायदे के साथ नई तकनीकों के बारे में बताया
पशुपालन

Animal Husbandry: युवाओं को पशुपालन से जुड़ने के लिए फायदे के साथ नई तकनीकों के बारे में बताया

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुपालन के जरिए किसानों को फायदा पहुंच सकता है. इससे उनकी आमदनी बढ़ सकती है. वहीं ​पशुपालन उन युवाओं के लिए भी एक बेहतरीन काम साबित हो सकता है, जिनके पास रोजगार नहीं है. कई ऐसी योजनाएं जिनकी मदद से किसानों और युवाओं को सरकार पशुपालन करने के प्रति प्रेरित कर रही है. ताकि किसान पशुपालन करके अपनी आमदनी और बेरोजगार युवा खुद का बिजनेस शुरू करके दूसरों को भी रोजगार दे सकें. सरकार लगातार इस प्रयास में है कि पशुपालन से दूध उत्पादन बढ़ाने के साथ ही किसानों की आमदनी और युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए.

इसी कड़ी में पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह के अंतर्गत बुधवार को राज्य स्तरीय युवा संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिसमें प्रदेशभर से पशुपालकों, युवाओं एवं विभागीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया.

पशुपालन के फायदों को गिनाया
कार्यक्रम में सभी को संबोधित करते हुए संचालक, पशुपालन एवं डेयरी, मध्यप्रदेश डॉ. पीएस पटेल ने कहा कि पशुपालन क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और युवा इस क्षेत्र में उद्यमिता के जरिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर सकते हैं.

उन्होंने कहा कि बहुत से युवाओं ने पशुपालन करके न सिर्फ अपने लिए इसे एक बेहतरीन बिजनेस बना लिया है, बल्कि दूसरों को रोजगार भी दे रहे हैं.

सरकार की तरफ से भी उनकी मदद की गई. ताकि वो लोन और उसपर सब्सिडी लेकर अपना काम शुरू कर सकें.

उन्होंने विभागीय योजनाओं में सहयोग बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक योजनाओं का फायदा पहुंचाने पर जोर दिया.

डॉ. पटेल ने पशुपालकों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने और वैज्ञानिक तरीकों से पशुपालन करने का आह्वान किया.

उन्होंने कहा कि पशुपालन करने भर से ही फायदा नहीं होगा. इसके लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना भी जरूरी है.

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे। राज्य स्तरीय युवा संवाद के माध्यम से प्रतिभागियों को पशुपालन एवं पशु कल्याण से जुड़े विभिन्न पहलुओंकी जानकारी मिली.

जिससे युवाओं में इस क्षेत्र को करियर और उद्यमिता के रूप में अपनाने को लेकर उत्साह देखने को मिला.

युवा संवाद के दौरान बकरी पालन, दुग्ध प्रसंस्करण एवं मूल्यवर्धन में उद्यमिता, पोल्ट्री उद्योग, चारा उत्पादन तथा पशु कल्याण से जुड़े नियमों पर विस्तार से जानकारी दी गई.

इसके साथ ही भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों के लिए संचालित योजनाओं-राष्ट्रीय पशुधन मिशन, नेशनल ब्रीडिंग प्रोग्राम सहित अन्य योजनाओं के बारे में विषय-विशेषज्ञों ने जानकारी दी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...