Home डेयरी Dairy Animal: डिलीवरी के बाद पशुओं को खिलाएं इन पांच चीजों से बना मिश्रण, तेजी से बढ़ेगा दूध उत्पादन
डेयरी

Dairy Animal: डिलीवरी के बाद पशुओं को खिलाएं इन पांच चीजों से बना मिश्रण, तेजी से बढ़ेगा दूध उत्पादन

livestock an
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अक्सर ऐसा होता है कि डिलीवरी होने के बाद पशु का दूध उत्पादन उसकी क्षमता के मुताबिक नहीं होता है. ऐसे में डेयरी फार्मर परेशान हो जाते हैं कि किस तरह से वो अपने डेयरी पशुओं का दूध उत्पादन को बढ़ाएं. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि घर की रसोई घर में भी ऐसी कई चीजे हैं, जिनके इस्तेमाल से पशुओं का दूध उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है. बस जरूरत इस बात की है कि इन चीजों की जानकारी आपको हो. अगर आप भी डिलीवरी के बाद पशु के कम दूध देने से परेशान हैं तो यहां आपको हमेशा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे पशु ज्यादा से ज्यादा दूध देने लगेगा, जबकि उसके शरीर से गंदगी भी बाहर आ जाएगी.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पशु ज्यादा दूध का उत्पादन नहीं करता है तो इससे डेयरी का काम करने वाले फार्मर्स को नुकसान होने लगता है. उनका बजट बिगड़ जाता है. क्योंकि पशु के फीड पर आने वाला चारे का खर्च वैसे ही होता है लेकिन उसका रिजल्ट सामने नहीं आता है. इसलिए जरूरी है पशुओं को चारा आदि खिलाने के बाद कुछ ऐसी चीज भी खिलाई जाए जिससे उसका दूध उत्पादन बढ़ जाए. तभी डेरी फार्मिंग में ज्यादा मुनाफा होगा.

इन चार चीजों से मिलेगा फायदा
अगर आपकी भी गाय-भैंस डिलीवरी के बाद दूध नहीं बढ़ा रही है और पीक पर नहीं जा रही है तो घबराएं नहीं. रसोई घर में जाएं और रसोई घर से आप जीरा, अजवाइन, सोंठ और हल्दी ले आएं. इन चार चीजों का सेवन कराने से पशुओं का दूध उत्पादन भी बढ़ेगा और उनकी कई तरह की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए अजवाइन, जीरा, सोंठ और हल्दी 200—200 ग्राम लेनी है. इन्हें अच्छी तरह से काटकर बारीक कर ले और इस स्पेशल मिश्रण को 50 ग्राम सुबह 50 ग्राम शाम में डिलीवरी करने वाले पशु को खिलाएं.

दूध बढ़ाने के लिए गुड़ भी खिलाएं
इस तरीके का इस्तेमाल करने वाले और फायदा पाने वाले किसान कहते हैं कि इसे खिलाने के लिए इसमें गुड़ भी मिलाया जाता है. तभी पशु इसे अच्छी तरह खाते हैं. अगर गुड़ नहीं मिलाया जाएगा तो पशु इसका सेवन नहीं करेंगे. वहीं इस मिश्रण को डिलीवरी के बाद देना शुरू करते हैं तो पशु के शरीर के अंदर की गंदगी भी बाहर आ जाएगी. इसके अलावा डिलीवरी के बाद पशुओं को एनर्जी की भी जरूरत होती है. इसलिए ऐसा प्रोटीन पाउडर पशुओं को देना चाहिए जिसमें, एनर्जी ज्यादा हो जिसे पशुओं को फायदा मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...