नई दिल्ली. पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. ताकि किसान पशुपालन करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करें और दूध उत्पादन करके खुद भी कमाई करे. इससे किसान देश की तरक्की में और ज्यादा योगदान दे सकेंगे. वहीं सरकार के निर्देश पर बैंक भी पशुपालन करने के लिए लोन मुहैया करा रहे हैं. ताकि किसान बैंक से लोन लेकर पशुपालन के काम में आगे आएं और इससे अपनी इनकम को बढ़ा सकें. भारतीय स्टेट बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी जैसे बैंक पशुपालन करने के लिए लोन मुहैया करा रहे हैं.
अगर आप पशुपालन करने के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपके पास आधार कार्ड, बैंक खाता, पैन कार्ड और मूल निवासी प्रमाण पत्र होना चाहिए. इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र, पशुओं की संख्या के संबंध में शपथपत्र, भूमि संबंधी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की जरूरत होगी. अगर आप पशुपालन कार्य के लिए लोन लेना चाहते हैं तो उसके लिए बैंक द्वारा निर्धारित पात्रता भी निर्धारित की गई है.
बीओबी से मिल रहा 10 लाख का लोन
बैंक ऑफ बड़ौदा पशुपालन के लिए दुधारू पशु को पालने के मकसद से लोन दे रहा है. वहीं पोल्ट्री फार्मिंग, छोटे जुगाली करने वाले पशु भेड़—बकरी और मछली पालन के लिए भी आपको लोन मिल सकता है. ये लोन किसान क्रेडिट कार्ड के रूप में मिलेगा. आपको ये पशुपालन लोन केसीसी के तहत मिलेगा और इसके तहत 10 लाख रुपए तक का लोन लिया जा सकता है. अगर आप पशुपालन करना चाहते हैं तो ये लोन ले सकते हैं. लोन लेकर आप मछली पालन, बकरी पालन और पोल्ट्री फार्मिंग भी कर सकते हैं.
जानें एचडीएफसी से कितना मिल रहा है लोन
एचडीएफसी बैंक की ओर से पशुपालन लोन के तौर पर 80 हजार रुपए का लोन दिया जा रहा है. ये राशि से एक भैंस की खरीद के लिए दी जा रही है. वहीं गाय की खरीदी करने पर 60 हजार रुपए का लोन एचडीएफसी बैंक की ओर से दिया जा रहा है. अगर आप दो भैंस के लिए लेना चाहते हैं तो 1 लाख 60 हजार रुपए का लोन मिलेगा. वहीं तीन भैंस लेना चाहते हैं तो 2 लाख 40 हजार रुपए का लोन ले सकते हैं. पशुओं की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ आपको ज्यादा लोन भी मिल सकता है. लोन लेने के लिए नजदीकी बैंक की शाखा जाकर आवेदन करना होगा. बैंक की कई प्रक्रियाएं हैं, जिसे आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पढ़ सकते हैं. इसके बाद पशुपालन लोन योजना के लिए आवेदन करें. ताकि आपको लोन मिल सके और आप पशुपालन का काम शुरू कर सकें.












