Home पशुपालन Animal News: इस काढ़े को पिलाने से हीट में आ जाएगा पशु, इस तरह घर पर करें तैयार
पशुपालन

Animal News: इस काढ़े को पिलाने से हीट में आ जाएगा पशु, इस तरह घर पर करें तैयार

HF Cross Cow milk per day
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. पशुपालक भाई पशुपालन इस वजह से करते हैं कि उन्हें इससे फायदा मिलेगा और पशु जितना दूध का उत्पादन करते हैं, उसे बेचकर अच्छी कमाई करेंगे लेकिन कई बार पशुओं में कुछ दिक्कतें हो जाती हैं, जिनकी वजह से पशुपालन में नुकसान उठाना पड़ता है. मसलन, ऐसा कई बार होता है कि पशु हीट में नहीं आते हैं. उनके हीट में न आने की वजह से पशुपालकों को नुकसान होता है. जब तक गाय और भैंस हीट में नहीं आती, तब तक दूध का उत्पादन नहीं हो पता है. इसलिए पशुओं का हीट में लाना बेहद ही जरूरी होता है.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि हीट में न आने की समस्या बीमारियों की वजह से होती है तो कई बार दूसरी वजहों से भी. इसलिए पशु के हीट में न आने को हल्के में नहीं लेना चाहिए और इसका तुरंत ही पशु चिकित्सक से मिलकर इलाज कराना चाहिए. आप चाहे तो कई देसी नुस्खे भी हैं, जिनका इस्तेमाल करके पशुओं को हीट में ला सकते हैं. इससे पशु हीट में आ जाएगा और फिर उसे क्रॉस या फिर एआई कराकर गाभिन कराया जा सकता है. जिससे पशु गर्भधारण कर लेगा.

15 दिन में हीट में आ जाएगा पशु
पशु को काला जीरा और गुड़ से हीट में लाया जा सकता है. इसके लिए आपको 100 ग्राम काला जीरा और 200 ग्राम गुड़ लेना है. गुड़ के अंदर थोड़ा सा पानी मिलाकर इसमें काला जीरा मिलाकर अच्छी तरह से उबाल लें. जब ये काढ़ा तैयार हो जाए तब इसे ठंडा कर लें और पशु को दे दें. जान लें कि काले जीरे का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है, इसलिए इसमें गुड़ मिलाया जाता है और इसे दाना मिश्रण के साथ दिया जाता है. अगर आप सुबह के समय पशु को खाली पेट दाना मिश्रण के साथ इस काढ़े को दे देते हैं तो जल्दी अच्छा रिजल्ट मिलेगा. ध्यान रखें कि इस काढ़े को 15 दिन में सिर्फ एक बार ही पशु को देना है. अगर 15 दिन में पशु हीट में नहीं आता है तो 15 दिन के बाद एक बार फिर से इस काढ़े को दे सकते हैं. अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा.

हीट में लाने के लिए ये काम भी करें
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गाय और भैंस को हीट में लाने के लिए गर्म तासीर वाला भोजन भी खिलाया जाता है. जैसे बाजरा, भूसी, खली, मसूर चूनी, अरहर और सरसों की खली सबसे कारगर होती है. फर्मेंटेड राइस का भी इस्तेमाल पशु को हीट में लाने के लिए किया जाता है. बिनौला भी खिलाना चाहिए, लेकिन बिनौला हमेशा ही उबालकर देना चाहिए. तभी इसका असर होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर हर गाय—भैंस में ब्याने के 50 से 70 दिन के बाद नियमित रूप से मद चक्र शुरू होता है, जिसे हीट में आना कहा जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...