Home डेयरी Dairy: भारत के डेयरी सेक्टर की मजबूती जानने के लिए नाइजीरिया से भारत आया प्रतिनिधिमंडल
डेयरी

Dairy: भारत के डेयरी सेक्टर की मजबूती जानने के लिए नाइजीरिया से भारत आया प्रतिनिधिमंडल

नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल बातचीत करते एनडीडीबी के अध्यक्ष.

नई दिल्ली. भारत दुनिया भर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन है. जबकि ऐसा कई वर्षों से है. जिसके चलते पूरी दुनिया की नजर भारत के डेयरी सेक्टर पर है. दुनियाभर के लोग भारत से अपने यहां डेयरी सेक्टर को मजबूत करने के लिए रायशुमारी करते रहते हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश सी. शाह ने NDDB, आनंद की अपनी यात्रा के दौरान, नाइजीरिया के जिगावा राज्य में डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग पर चर्चा करने के लिए पशुधन विकास मंत्रालय, जिगावा राज्य के माननीय कमिश्नर (मंत्री) डॉ. अब्दुर्रहमान सलीम लावल से मुलाकात की.

इस बैठक में निवेश की डीजी आयशा शेख मुजद्दीदी, नेचुरल डेयरी Naturell Dairy के CEO चंद्रशेखर धुलिपुड़ी. एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज NDDB Dairy Services के MD IDMC Limited के MD और NDDB के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए. इस दौरान एक हैल्दी चर्चा हुई और नाइजीरिया के जिगावा राज्य में डेयरी सेक्टर को बढ़वा देनेपर बातचीत हुई.

भारत के सहकारी डेयरी मॉडल के बारे में बताया
डॉ. शाह ने जिगावा राज्य के माननीय गवर्नर एचई मालम उमर नमादी की NDDB, आनंद की यात्रा को याद किया.

जिसके बाद NDDB के एक प्रतिनिधिमंडल ने पशुधन क्षेत्र का आकलन करने और डेयरी विकास के अवसरों का पता लगाने के लिए जिगावा राज्य का दौरा किया था.

उन्होंने जिगावा राज्य के लिए भारत के सहकारी डेयरी मॉडल की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और त्वरित हस्तक्षेपों के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने का प्रस्ताव रखा.

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को NDDB और उसकी सहायक कंपनियों द्वारा डेयरी उपकरण, उच्च आनुवंशिक जर्मप्लाज्म, टीके, पशु स्वास्थ्य और तकनीकी हस्तक्षेपों के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी.

माननीय कमिश्नर ने NDDB के सहयोग की सराहना की और जिगावा राज्य में एक सुव्यवस्थित और टिकाऊ डेयरी क्षेत्र की आवश्यकता पर जोर दिया.

उन्होंने आनुवंशिक सुधार, सीमेन स्टेशन की स्थापना, कृत्रिम गर्भाधान सेवाओं को मजबूत करने, डेयरी कर्मियों के प्रशिक्षण, डेयरी मूल्य श्रृंखला के डिजिटलीकरण और घरेलू स्तर पर बायोगैस मॉडल के कार्यान्वयन जैसे क्षेत्रों में सहयोग में रुचि व्यक्त की.

NDDB के चेयरमैन ने समान लघु-धारक डेयरी प्रणालियों वाले देशों का समर्थन करने के प्रति NDDB की प्रतिबद्धता को दोहराया.

साथ ही भारत तथा नाइजीरिया के बीच कृषि-जलवायु और पशुधन संबंधी समानताओं का उल्लेख किया.

इस यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने NDDB की जीनोमिक्स और OPU-IVF लैब, IDMC Limited, बिडाज स्थित साबरमती आश्रम गौशाला, अमूल डेयरी और त्रिभुवनदास फूड कॉम्प्लेक्स का दौरा किया, और वे NDDB CALF Limited तथा मुजकुवा गांव का भी दौरा करेंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...