Home पशुपालन Goat Farming: बकरे हो गए हैं कमजोर तो इस तरह बढ़ाएं उनका वजन, 10 दिन तक ये खिलाएं
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरे हो गए हैं कमजोर तो इस तरह बढ़ाएं उनका वजन, 10 दिन तक ये खिलाएं

sojat goat breed
सोजत बकरियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. यदि आप मीट उत्पादन करने के लिए बकरों को पाल रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं. दरअसल, अक्सर कई बकरों के बीच कुछ बकरे ऐसे होते हैं जो कमजोर रह जाते हैं. उनकी ग्रोथ अन्य जानवरों की तरह नहीं होती है. ऐसे में इस तरह के बकरे की खास तरह से देखरेख करने की जरूरत होती है. उन्हें समय से और कुछ अलग चीज खिलाने की जरूरत होती है. ताकि उनकी ग्रोथ तेजी के साथ बढ़े और इससे बकरी पालन के काम में आपको मुनाफा हो सके.

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि कमजोर बकरों को कुछ ही दिनों में तंदुरुस्त किया जा सकता है. इसके लिए जरूरी है कि उन्हें कुछ खास चीज डाइट में दी जाए और उन्हें ऐसी चीज दी जाए जिससे उन्हें भरपूर मात्रा में तमाम पोषक तत्व मिलें तो इससे उनकी ग्रोथ अच्छी हो जाएगी तो आइए इस बारे में जानते हैं.

इन चीजों को भिगोकर खिलाएं
कमजोर बकरे की ग्रोथ रुक गई है तो उनकी ग्रोथ बढ़ाने के लिए 100 ग्राम चना और 100 ग्राम मूंग की दाल भिगो दें.

एक्सपर्ट के मुताबिक शाम के समय में इन दोनों चीजों को पानी में भिगो दें और सुबह में छान कर स्वाद अनुसार नमक डाल दें.

इस तरह से 200 ग्राम स्पेशल डाइट बकरे के लिए तैयार हो जाएगी और 10 दिनों तक लगातार आप बकरे को खिलाना शुरू कर दें.

इसके अलावा भी अगर आप दाना दे रहे हैं तो उसे दाना मिश्रण देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप इन्हीं दो चीजों को खिलाएं. इससे ही बकरे की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी.

वहीं अगर आप दाना मिश्रण भी साथ में खिलाते हैं तो इससे बकरे का हाजमा खराब हो सकता है और समस्या दूर होने की बजाय और बढ़ सकती है.

निष्कर्ष
10 दिनों तक मूंग की दाल और चना भिगोकर कमजोर बकरे को खिलाते हैं तो आपको फर्क नजर आने लगेगा. जब बकरा ग्रोथ हासिल कर ले तो इसे देना बंद भी कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
पशुपालन

World Veterinary Day: 2030 तक एफएमडी और ब्रूसेलोसिस बीमारी देश से हो जाएगी खत्म !

नई दिल्ली. सरकार पशुपालन को बढ़ावा देना चाहती है और इसमें सबसे...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु के लिए सुरक्षा कवच है खनिज मिश्रण, आहार में प्रोटीन भी है अहम

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर ज्यादा फायदा कमाना है तो इस बात...

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...