Home डेयरी Dairy Animal News: इस वजह से भी पशु का दूध उत्पादन हो जाता है कम, यहां पढ़ें समस्या का हल
डेयरी

Dairy Animal News: इस वजह से भी पशु का दूध उत्पादन हो जाता है कम, यहां पढ़ें समस्या का हल

livestock
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. जो पशु दाना मिश्रण नहीं खाते हैं. हर तरह का चारा कम खाते हैं. जैसे सूखा चारा भी कम खाते हैं या जुगाली नहीं करते हैं. इसके चलते दिन ब दिन कमजोर होते चले जा रहे हैं तो मान लें कि ऐसे पशु के लीवर में कुछ समस्या है. एक्सपर्ट का कहना है कि जब लीवर खराब होता है तो पशु खाना पीना बंद कर देते हैं. नतीजे में कमजोरी आ जाती है और इससे दूध उत्पादन पर भी बेहद बुरा असर पड़ता है. इसलिए समय रहते इसका इलाज करना जरूरी है. ताकि लीवर सही हो जाए और पशु अच्छा उत्पादन करें.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि पशुओं की लीवर संबंधी समस्या को ठीक करने के लिए कई दवाएं हैं जो पशु चिकित्सक की सलाह पर उन्हें दी जा सकती है लेकिन देसी तरीके से भी पशुओं के लिवर को ठीक किया जा सकता है. आइए इस बारे में डिटेल से जानते हैं.

किन सामग्री से बनेगी देसी दवा
एक्सपर्ट का कहना है कि इसके लिए 250 ग्राम काला नमक की जरूरत होगी और सेंधा नमक 250 ग्राम लेना होगा.

वहीं इस देसी दवा को बनाने के लिए ढाई सौ ग्राम हरण की जरूरत भी पड़ेगी. इतनी ही मात्रा में बहेड़ा भी लेना होगा.

आंवला में कई औषधि गुण होते हैं. यह भी पशुओं का बहुत फायदा करता है. इसलिए 250 ग्राम आंवला भी इस दवा को बनाने में इस्तेमाल कर लें.

इन सभी चीजों को अच्छी तरह से कूटकर पीसकर तैयार कर लें और एक समय पर 200 ग्राम पशु को खिला दें.

इसको खिलाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें. यदि सुबह शाम 3 दिन तक अभी से लगातार खिलाते हैं तो पशु को लीवर संबंधित जो भी समस्याएं हैं. वह दूर हो जाएंगी.

निष्कर्ष
जब पशु का लीवर सही रहेगा तो ऐसे में पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करने लगेगा और डेयरी फार्मिंग के काम में आपको फायदा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...