नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन के काम में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं. पशुपालन के काम में पशुओं की बीमारियों से नुकसान होता है. इसलिए सरकार बीमारियों पर नियंत्रण करने के लिए पशु चिकित्सकों की संख्या को बढ़ा रही है. साथ ही ऐसी सुविधा भी उपलब्ध करा रही है, जिससे पशुओं को डेयरी फार्म में ही इलाज मुहैया कराया जा सके. जिससे पशुपालक की लागत न बढ़े और वो उत्पादन करके अच्छा मुनाफा कमा सके. इसके लिए पशुओं को इलाज मुहैया कराने के लिए घर तक गाड़ी भी पहुंचती है.
वहीं इलाज के लिए ट्रेंड लोगों की जरूरत पड़ती है. जबकि अपना कॅरियर बनाने की चाहत रखने वाले युवा पशु चिकित्सा एवं पशुधन विकास डिप्लोमा (VLDD) में प्रवेश लेकर पशुओं का बेहतर इलाज कर सकते हैं और अपना कॅरियर बना सकते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि ये कोर्स ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. पशुओं की सेवा के साथ स्वरोजगार की राह भी खोलता है.
डिटेल यहां पढ़ें
ये दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स होता है.
इसमें पशु स्वास्थ्य की देखभाल और टीकाकरण सिखाया जाता है.
इसके अलावा रोग नियंत्रण, पशु पोषण पर मार्गदर्शन भी मिलता है.
आधुनिक पशुपालन तकनीक वैज्ञानिक तरीके अपनाना सिखाया जाता है.
डिप्लोमा करने वाले युवा के पास उत्पादन कैसे बढ़ाएं, इसकी भी जानकारी हो जाती है.
डिप्लोमा में पशु रोगों की पहचान व उपचार सीख पाएंगे.
साथ ही टीकाकरण एवं कृमिनाशन सीखेंगे.
पशु पोषण एवं संतुलित आहार की जानकारी हो जाएगी.
डेयरी प्रबंधन की मुकम्मल जानकारी मिलेगी.
प्रजनन प्रबंधन (हीट पहचान, AI आदि) की जानकारी हो जाएगी.
अच्छी बात ये है कि ये रोजगार का अवसर देने वाला डिप्लोमा कोर्स है.
सरकारी सेवाएं, पशु चिकित्सालय, पशु स्वास्थ्य केंन्द्र आदि में काम करने का मौका मिलेगा.
प्राइवेट डेयरी फार्म दुधारू पशुपालन एवं फार्म प्रबंधन में भी काम मिल जाएगा.
पशु औषधि कंपनियों में सेल्स और फील्ड वर्क कर सकेंगे.
खुद का फार्म और डेयरी बिजनेस शुरू करने में मदद मिलेगी.
इस कोर्स करने से पशुओं की सेवा का अवसर मिलता है.
रोजगार और स्वरोजगार दोनों मिलता है.
कम लागत में अधिक लाभ मिलता है.
अपने परिवार के साथ बेहतर जीवन मिलेगा.
गांव में रहकर सम्मानजनक कॅरियर बन जाएगा.
12वीं कक्षा पास युवा जो जीव विज्ञान कृषि विषय के साथ पास है, वो आवेदन कर सकता है.
निष्कर्ष
ज्यादा जानकारी के लिए निकटतम पशु चिकित्सालय, पशुपालन विभाग कार्यालय से जरूर संपर्क करें. यदि आप इस कोर्स को करते हैं तो जरूर फायदा मिलेगा.










