Home पशुपालन Animal Husbandry: डीएनए जांच के बाद बिहार में गाय-भैंस की होगी खरीद, बढ़ेगा उत्पादन और मुनाफा
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry: डीएनए जांच के बाद बिहार में गाय-भैंस की होगी खरीद, बढ़ेगा उत्पादन और मुनाफा

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
गाय-भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. बिहार में दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार उन्नत नस्ल की गाय-भैंस की खरीद करेगी. कहा जा रहा है कि इससे पहले गाय-भैंस की डीएनए जांच कराई जाएगी. आनुवांशिकी जांच के साथ ही टीकाकरण रिकॉर्ड भी देखा जाएगा. उसके बाद ही पशुपालकों को दुधारू पशु दिए जाएंगे. डीएनए की जांच एनडीडीबी की ओर से तैयार किट से की जाएगी. राज्य सरकार ने इस वर्ष डीएनए जांच कर 50 हजार दुधारू पशु खरीदने का निर्णय लिया है. तीन वर्ष में एक लाख पशु खरीदे जाएंगे. जिन नस्ल के दुधारू पशु खरीद का निर्णय लिया गया है, उसमें क्रॉस जर्सी, गिर, साहिवाल, मुर्रा आदि शामिल हैं.

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने मुख्यमंत्री गौ धन विकास ऋण योजना के तहत तीन वर्ष में एक हजार करोड़ खर्च करने का निर्णय लिया है. योजना के तहत एक एक किसान को एक जबकि एक समिति को पांच पशु दिए जाएंगे. एक दुग्ध उत्पादक समिति को अधिकतम पांच पशु, जिसमें तीन गाय और दो भैंस के लिए योजना का फायदा मिलेगा.

बैंक से लोन लेकर खरीदेंगे पशु
इस योजना का लाभ 50% महिला पशुपालकों को दिया जाना है. किसान बैंक से लोन लेकर पशु खरीदेंगे. कॉम्फेड गारंटर बन कर बैंकों से लोन दिलाएगा.

दुग्ध उत्पादक समितियों से जुड़े आठ लाख पशुपालक किसान इस योजना योग्य होंगे. फायदा पाने वालों की उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए.

जांच के तरीके की बात की जाए तो राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड द्वारा विकसित किट से पता चलेगा कि गाय या भैस कितना दूध देने में सक्षम है.

खून का सैंपल लेने के 21 दिन बाद इसकी डीएनए रिपोर्ट मिलेगी. यह भी जांचा जायेगा कि पशुओं में ब्रुसेला रोग तो नहीं है.

ब्रुसेला रोग से ग्रसित पशु कभी गर्भधारण नहीं करते हैं. इसलिए इस रोग से ग्रसित पशुओं को जांच के जरिए छांट दिया जाएगा.

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक का कहना है कि राज्य में प्रतिदिन एक करोड़ लीटर दूध उत्पादन का लक्ष्य है.

इसके लिए उन्नत नस्ल की गाय और भैंस की खरीद जरूरी है. राष्ट्रीय स्तर के फार्म से उन्नत नस्ल की दुधारू पशुओं की खरीद कर किसानों को दिए जाएंगे.

सरकार एनडीडीबी की नेशनल डेयरी सर्विसेज द्वारा उन्नत नस्ल के पशु खरीदेगी. कम से कम 15 लीटर देने वाली गाय और 10 लीटर दूध वाली भैस होनी चाहिए.

निष्कर्ष
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस मुहिम से दूध उत्पादन बढ़ेगा. जिससे पशुपालकों की आय भी बढ़ेगी. वहीं उन्नत नस्ल के पशुओं की संख्या भी बढ़ेगी. जबकि ग्रामीण स्तर पर रोजगार बढ़ेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

डेयरीसरकारी स्की‍म

Dairy: बिहार में महिलाओं को बनाया जा रहा है आत्मनिर्भर, दोहरी कमाई का मिल रहा मौका

नई दिल्ली. बिहार सरकार पशुपालन और डेयरी सेक्टर से किसानों को जोड़कर...

पशुपालन

Dairy: दूध के साथ गोबर से भी कमाई कर रहे हैं यूपी के हजारों किसान

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी विभाग भारत सरकार के सचिव नरेश पाल...

Maize crop, green fodder, green fodder for animals, fodder, fodder news
पशुपालन

Animal Fodder: पंजाब में सालभर पशु चारा उपलब्ध कराने के लिए चारा उत्पादन में उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना...