Home पशुपालन Animal News: 6 मई को CIRB में पशुओं की होगी नीलामी, 20 हजार देकर लगा पाएंगे बोली
पशुपालन

Animal News: 6 मई को CIRB में पशुओं की होगी नीलामी, 20 हजार देकर लगा पाएंगे बोली

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
गाय-भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. केन्द्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान, हिसार में होने पशुओं की नीलामी 6 मई को सुबह 10.00 बजे होगी. नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोली दाता को 20 हजार रुपए की धरोहर राशि डिमांड ड्राफ्ट, नकद या फिर संस्थान के खाते में दिनांक 04-05, मई 2026 को सुबह 10.00 बजे से सायं 4.00 बजे तक जमा करवाकर हिस्सा लेना होगा. धरोहर राशि जमा करवाने का आखिरी समय 5 मई शाम 4 बजे बजे तक का है. अन्य शर्तें तथा पशुओं का विवरण संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.cirb.res.in संस्थान के सूचना पट्ट एवं पशु फार्म अनुभाग में देखा जा सकता है.

नीलामी में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाता अपने आधार कार्ड की प्रति व 20 हजार रुपए प्रति पशु की धरोहर राशि जमा करवाकर हिस्सा ले सकेंगे। जिसने धरोहर राशि जमा करवाई है उसी व्यक्ति को संस्थान में प्रवेश करने की अनुमति होगी. एक धरोहर राशि पर एक ही पशु छुड़वाया जा सकता है. यदि बोलीदाता अधिक पशु लेने का इच्छुक हो तो 20 हजार प्रति अतिरिक्त पशु धरोहर राशि और जमा करवानी होगी.

डिटेल में शर्त यहां पढ़ें
6 मई को सुबह 10 बजे होने वाली नीलामी के पशुओं को संस्थान में 04-05, मई 2026 को सुबह 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक देखा जा सकता है.

पशुओं की नीलामी में भाग लेने के लिए बोलीदाता दिनांक 04-05, मई 2026 को सुबह 10 बजे से सांय 4.00 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट/ नकद अथवा संस्थान के खाते में ऑनलाइन धरोहर राशि जमा करवा कर हिस्सा ले सकते हैं.

बोलीदाता द्वारा जमा धरोहर राशि जो कि आरटीजीएस, डिमांड ड्राफ्ट द्वारा जमा की गई धरोहर राशि उनके बैंक खाते में ही वापिस की जायेगी.

बोलीदाता द्वारा नकद जमा धरोहर राशि उनको उसी दिन बोली समाप्त होने के पश्चात नकद वापिस कर दी जायेगी.

ऑनलाईन जमा राशि का विवरण दिनांक 05.05.2026 को सांय 4.30 बजे तक संस्थान को यूटीआर के विवरण व आधार कार्ड की प्रति सहित ईमेल (purchasecirb@yahoo.com) के माध्यम से अवगत करवाना अनिवार्य है.

बोलीदाता को संलग्न फोरमैट में अपना बैंक का विवरण भी देना जरूरी है.

जिन्होंने आनलाइन धरोहर राशि संस्थान के खाते में जमा करवाई है वे जमा किये गये विवरण और आधार कार्ड की प्रति दिखा कर 6 मई को सुबह 9.30 बजे रसीद लेकर बोली में भाग लेने सकते हैं.

यदि बोलीदाता के नाम से कोई पशु छूटता है तो बोली दी गई कीमत को 5 दिन के अन्दर डिमांड ड्राफ्ट अथवा संस्थान के खाते में RTGS/NEFT/नकद जमा करवाने होगें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...