Home पशुपालन Animal Husbandry: देसी उपाय करके गाय की भूख न लगने की समस्या से पाएं छुटकारा
पशुपालन

Animal Husbandry: देसी उपाय करके गाय की भूख न लगने की समस्या से पाएं छुटकारा

milk production
गाय की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालक हैं तो कभी न कभी आपकी गाय के साथ ऐसा हुआ होगा कि उसने चारा आदि खाना कम कर दिया होगा. असल में ऐसा तब होता है जब गाय को भूख नहीं लगती है. जब गाय को भूख नहीं लगती तो वो कुछ नहीं खाती है. या बहुत कम खाती है. एक्सपर्ट का कहना है कि गाय को भूख न लगना एक आम समस्या है. कई बार तो गर्मी, तनाव, बीमारी, पेट की खराबी या चारे की गुणवत्ता कम होने से भी ऐसा होता है. हालांकि इसका असर उत्पादन पर पड़ता है और इससे आपको नुकसान हो सकता है.

ऐसे में कोई भी पशुपालक ये नहीं चाहेगा कि उसकी गाय को भूख न लगे और उसका उत्पादन प्रभावित हो. आपको बता दें कि कुछ देसी उपाय हैं, जिनके जरिए गाय की भूख बढ़ाने में मदद मिलती है और इससे पाचन सुधारने में मदद मिलती है.

देसी नुस्खे के जरिए तैयार करें भूख बढ़ाने का मिश्रण
इसके लिए गुड़ 250 ग्राम ले लें. ये भूख बढ़ाने और एनर्जी देने के लिए अच्छा होता है.

काला नमक-50 ग्राम पाचन सुधारने और गैस दूर करने के लिए ठीक है.

अजवाइन 50 ग्राम भूख बढ़ाने और अपच दूर करने के लिए सही है.

सोंठ पाउडर 25 ग्राम पाचन शक्ति बढ़ाने और ठंडक दूर करने के लिए मिलाएं.

लहसुन- 7-10 कली कूटी हुई.

सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर पाउडर बना लें.

इस मिश्रण को 50-60 ग्राम प्रतिदिन गाय को खिलाएं.

इसे सुबह चारे में मिलाकर दें.

ऊपर से थोड़ा सा गुड़ का घोल (गुड़ को पानी में घोलकर) देने से और अच्छा असर होगा.

साफ पानी हमेशा पीने के लिए उपलब्ध रखें.

लगातार 5-7 दिन देने से गाय की भूख स्पट रूप से बढ़ेगी.

देसी इलाज सस्ता भी, असरदार भी है.

इससे गाय की भूख बढ़ेगी, पाचन शक्ति सुधरेगी उन्हें गैस, अपच और पेट की समस्याओं से राहत मिलेगी.

दूध उत्पादन में वृद्धि होगी. गाय स्वस्थ और सक्रिय रहेगी.

जान लें कि ये नुस्खा सामान्य समस्या में उपयोगी है. गंभीर स्थिति में पशु चिकित्सक की सलाह अवश्य लें.

वहीं भूख बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त देखभाल करें.

गाय को साफ और ठंडा पानी दें.

हरा चारा, सूखा चारा और संतुलित आहार दें.

गर्मी के मौसम में गाय को छायदार स्थान पर रखें.

निष्कर्ष
अगर भूख न लगे और कमजोरी ज्यादा हो तो नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Animal Husbandry: बिहार के मुजफ्फरपुर में पशुओं में लंपी का असर, जांच टीम पहुंची पशुपालकों के घर

नई दिल्ली. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के मुशहरी प्रखंड की झपहां पंचायत...

पशुपालन

GADVASU: डेयरी फीड और दूध में एफ्लाटॉक्सिन कंटैमिनेशन का ‘इलाज’ तलाशा जाएगा

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना की...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: बरसात में 10 बीमारियां पशुओं को करती हैं परेशान, पशुपलान में होता है नुकसान

नई दिल्ली. मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है और जगह—जगह बारिश हो...