Home मछली पालन Fish Farming: नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर उठाएं ​कई फायदे
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रजिस्ट्रेशन कर उठाएं ​कई फायदे

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
तालाब में पाली गई मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. सरकार फिशरीज सेक्टर को मजबूत कर रही है. इसी वजह से नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) पर रजिस्टर करने की अपील तमाम फिशरीज सेक्टर से जुड़े लोगों से की जा रही है. इसके जरिए सरकार फिशरीज से जुड़े लोगों को भारत के बढ़ते डिजिटल फिशरीज इकोसिस्टम का हिस्सा बनाना चाहती है. गौरतलब है कि नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म (NFDP) को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए फिशरीज से जुड़ी सेवाओं, योजनाओं और अवसरों तक पहुंच आसान बनाने के लिए बनाया गया है. इसके लिए nfdp.dof.gov.in पर रजिस्टर कर सकते हैं और एक मजबूत, डिजिटल रूप से सशक्त फिशरीज सेक्टर की ओर कदम बढ़ा सकते हैं.

नेशनल फैसेलिटीज डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत सरकार के मत्स्य विभाग द्वारा 11 सितंबर 2026 को शुरू किया गया था. ये एक आधिकारिक डिजिटल पोर्टल है और इसके जरिए मछुआरों, मछली पालकों और विक्रेताओं को एक मंच पर जोड़ने का काम किया जा रहा है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत इसे लॉन्च किया गया था.

इसके हैं कई फायदे
इसके फायदे की बात करें तो यह एक ऐसा मंच है जो देश के सभी मछली पालकों, कामगारों के लिए एक डिजिटल पहचान यानी आधार कार्ड जैसा काम करता है.

अच्छी बात यह है इसके जरिए संस्थागत लोन और वित्तीय सहायता मिलना बेहद ही आसान हो जाता है. जिससे मछली पालक अपने कारोबार को आगे बढ़ा पाने में सफल हो पाते हैं.

इस प्लेफॉर्म के जरिए आपको एक्वाकल्चर बीमा और अन्य सरकारी अनुदानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलती है. बस आपको इस प्लेटफार्म पर एक बार रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

इसके जरिए पारदर्शिता भी मिलती है. मसलन, सरकारी योजनाओं का फायदा सीधे और पारदर्शी तरीके से लाभार्थी तक पहुंच जाता है.

अगर आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आधिकारिक नेशनल फिशरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं.

यदि आप नेशनल फिशरीज डिफरेंट फॉर्म के तहत पंजीकरण करना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

यहां न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अप्लाई इज इंडिविजुअल या ऑर्गेनाइजेशन चुने जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है.

जैसे आधार लिंक, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करके ओटीपी सत्यापित करें. आवेदन करने के लिए चालू मोबाइल नंबर बैंक पासबुक की भी जरूरत पड़ेगी.

निष्कर्ष
यदि आप फिशरीज सेक्टर से जुड़े हैं तो इस योजना का फायदा लेकर मछली पालन के काम को आगे ले जा सकते हैं. इससे आपकी इनकम बढ़ जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

seaweed
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Seaweed Production: अगले पांच वर्षे में 11.2 लाख टन बढ़ाया जाएगा समुद्री शैवाल का उत्पादन

नई दिल्ली. समुद्र में उगने वाला सीवीड जिसे समुद्री शैवाल कहा जाता...