Home डेयरी Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

milk production
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके डेयरी फार्म में पल रहा पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करे. इसके लिए पशु की वो बड़ी ही अच्छी तरह से देखभाल करता है. उसे खूब खिलाता—पिलाता है. असल में डेयरी बिजनेस का पूरा का पूरा फायदा और नुकसान दूध उत्पादन पर ही टिका होता है. अगर पशु ज्यादा दूध का उत्पादन कर रहा है तो फायदा ही फायदा है. जबकि दूध उत्पादन कम हुआ तो फिर नुकसान ही नुकसान है. इसलिए बेहद जरूरी होता है कि पशु अपनी क्षमता के मुताबिक या फिर ज्यादा दूध का उत्पादन करे.

इसलिए बेहद ही जरूरी होता है कि पशुओं को ऐसी खुराक दी जाए, जिससे पशु दूध का उत्पादन ज्यादा करे. गौरतलब है कि बहुत से पशुपालक जानकारी के अभाव में ज्यादा दूध का उत्पादन नहीं ले पाते हैं. जबकि पशुओं को संतुलित आहार, साफ पानी और तनाव-मुक्त वातावरण की हर हाल में जरूरत होती है, तभी दूध का उत्पादन बेहतर मिल पाता है. एक्सपर्ट का कहना है कि दूध आसानी के साथ बढ़ाया जा सकता है. यहां हम कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बात करेंगे, जिसका इस्तेमाल करके दूध का उत्पादन आसानी के साथ बढ़ाया जा सकता है.

इन पांच तरीकों को जरूर आजमाएं
दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को दिन में कम से कम 3-4 बार साफ और ताजा पानी उपलब्ध कराएं. क्योंकि दूध के अंदर तकरीबन 80 फीसद तक पानी होता है.

पशुओं को रोजाना 50-60 ग्राम मिनरल मिक्सचर और कॉमन नमक खिलाएं. इससे भी दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है.

गर्मी के मौसम में पशु को छाया और ठंडा पानी दें, क्योंकि हीट स्ट्रेस से दूध उत्पादन तेजी से घटता है. जबकि आरामदायक मौसम से फायदा मिलता है.

हरे चारे के साथ सूखा चारा और संतुलित दाना जरूर दें. क्योंकि संतुलित आहार दिए बिना दूध उत्पादन को नहीं बढ़ाया जा सकता है.

पशु को समय पर खिलाएं और दुहाई का समय निश्चित रखें. इससे भी दूध उत्पादन नियमित रूप से बढ़ता है. जबकि ऐसा न करने से दूध उत्पादन घटता है.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि जब पशु का शरीर स्वस्थ रहेगा तो दूध अधिक मिलेगा. इन तरीकों को आजमाने से पशु हैल्दी भी रहता है. याद रखें कि सही आहार, अच्छा प्रबंधन करते हैं तो अधिक दूध मिलता है और अधिक मुनाफा भी मिलता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...