Home पशुपालन Goat Farming Tips: बरसात में बकरी पालन की पांच सावधानियां कराएंगी मोटा मुनाफा
पशुपालन

Goat Farming Tips: बरसात में बकरी पालन की पांच सावधानियां कराएंगी मोटा मुनाफा

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. बरसात का मौसम आ चुका है. ऐसे में बकरी पालकों को होशियार हो जाने की जरूरत है. क्योंकि बकरियों को बरसात के मौसम में कई तरह की परेशानियां होती हैं. जिससे बकरियों को बचाना बेहद जरूरी है. अगर बरसात में बकरियों की हिफाजत नहीं की गई तो फिर बकरी बीमार पड़ सकती है और बीमारी के चलते उसकी मौत भी हो सकती है. इससे उत्पादन तो प्रभावित होगा ही, वहीं बकरी के मर जाने से बकरी पालकों को बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. ऐसे में बरसात के वक्त क्या सावधानियां बरतना है. यह बात बकरी पालकों को जरूर पता होनी चाहिए.

अगर आप बकरी पालक हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है. क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि बरसात में बकरी पालन के दौरान क्या सावधानियां बरतनी की जरूरत होती है. मुख्य रूप से पांच सावधानियां अगर आपने अंजाम दे ली तो फिर बकरी पालन के काम में नुकसान से खुद को बचा पाएंगे.

क्या करना है, यहां पढ़ें बकरी पालक
गोट एक्सपर्ट का कहना है कि बकरी पालन के दौरान बरसात में हर बकरियों के शेड को सूखा रखना चाहिए. गीला शेड बकरियों को बीमार कर सकता है. इससे आपको नुकसान होगा.

इसी तरीके से बकरियों को कीचड़ से बचाना बेहद जरूरी है. कई बार शेड में बरसात की वजह से कीचड़ हो जाता है. ऐसे में साफ सफाई का मुकम्मल ध्यान रखना जरूरी है.

बरसात के दौरान कीचड़ आदि से बकरियों के खुर में गंदगी लग जाती है. मामूली गंदगी आगे चलकर खुर में इंफेकशन ला सकती है. इसलिए खुर की नियमित रूप से सफाई करते रहें.

बरसात में परजीवी यानी कीड़ों की समस्या भी बेहद ज्यादा रहती है. ऐसे में कीड़ों को नियंत्रित करने के लिए जो दवाएं उपलब्ध होती हैं. उनका छिड़काव शेड में करते रहें.

बरसात के दौरान चारे में फफूंद लगने की समस्या आम बात है. ऐसे में जब भी पशु को चारा खिलाएं तो इस बात का ख्याल रखें कि उसके अंदर फफूंद न लगा हो. चारा बिल्कुल फ्रेश खिलाएं.

निष्कर्ष
गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों की सही देखभाल ही सुरक्षित बकरी पालन का सबसे जरूरी फार्मूला है. इससे आपको बेहतर मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. जबकि कोई भी पशुपालक नहीं चाहेगा कि उसे नुकसान हो.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: हरियाणा सरकार ने पशुपालकों के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं

नई दिल्ली. केंद्र सरकार हर हाल में पशुपालकों की इनकम को बढ़ाना...

सरसों के तेल का सेवन करना बहुत जरूरी है. बाजार का सप्लीमेंट फूड खिलाने से आगे लंबे समय तक दूध नहीं ले पाएंगे. इसलिए बहुत जरूरी है दाने के साथ-साथ घरेलू चीजों से दूध की मात्रा को बढ़ाएं.
पशुपालन

Animal Husbandry: एमवीयू के संचालन में लापरवाही की मिली रिपोर्ट, कारण बताओ नोटिस की जारी

नई दिल्ली. पशुपालन विभाग द्वारा संचालित मोबाइल वेटनरी यूनिट (एमवीयू) के प्रभावी...

animal pregnancy
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालकों की छोटी-छोटी गल​तियों से पशुपालन में होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. पशुपालन को सही प्लानिंग और सटीक जानकारी के साथ करना...

पशुपालन

Animal News: मुंबई में टाटा ट्रस्ट का अत्याधुनिक वेटरनरी डायलिसिस यूनिट किया गया चालू

नई दिल्ली. लुधियाना की गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी...