Home पोल्ट्री Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
प्रतीकात्मक

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. एक्सपर्ट कहते हैं कि सही योजना अपाकर इस काम को करें. तभी निवेश होगा और अच्छा मुनाफा कमाने का आपको मौका मिलेगा. सबसे पहले तो उद्देश्य और योजना बनाएं. तय करें कि आप अंडे के लिए पालन करेंगे या मांस के लिए. इसके बाद इस काम में आगे आएं. एक्सपर्ट के मुताबिक कम से कम 1-2 साल की योजना बनाएं. इसके साथ ही लागत, प्रबंधन और बाजार की जानकारी लें. इसके बाद चूजे (बर्ड) का चयन करें और कोशिश करें कि भरोसेमंद हैचरी कंपनी से हैल्दी चूजे खरीदें.

खरीदते वक्त ये ध्यान दें कि चूजों का वजन समान्य और आंखें चमकदार हो. स्थान का चयन भी करना जरूरी है. ध्यान दें कि जहां पर शेड बनाएं वो जगह ऊंची, सूखी और सबसे अहम ये कि बाढ़ रहित हो. वहीं ये भी ध्यान रखें कि शेड आबादी वाले क्षेत्र से थोड़ा दूर हो. साफ पानी और सड़क की सुविधा हो. बिजली की उपलब्धता भी होनी चाहिए.

और किन बातों का ध्यान देना है
बात करें ब्रूडिंग की तो शुरुआती प्रबंधन में तापमान, रोशनी, और पानी की सही व्यवस्था करें.

पहले 7-10 दिन तापमान का खास ध्यान रखें.

चूजों को लाने के बाद तुरंत ब्रूडिंग व्यवस्था में रखें.

साफ और सूखी लिटर यानि बिछावन का उपयोन करें.

शेड (घर) की तैयारी में शेड हवादार, रोशनी युक्त और मजबूत हो.

फर्श ऊंचा और पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था हो.

शेड की सफाई और कीटाणुशोधन करें.

चूजा आने से पहले 7-10 दिन खाली रखें.

फीड और पानी की व्यवस्था जरूर से कर लें.

हमेशा साफ और ठंडा पानी उपलब्ध कराएं. उम्र के अनुसार संतुलित और गुणवत्तापूर्ण फीड दें.

फीड और पानी के बर्तन साफ रखें.

बीमारी से सुरक्षा बायोसेक्योरिटी का ध्यान दें.

इसके अलावा 7 टीके जरूर लगवाएं.

समय पर F1, B1, रानीखेत, गंब्बोरो, लासोटा आदि जरूरी टीके लगवाएं.

टीकाकरण पशु चिकित्सक से सही विधि से करवाएं.

शेड की नियमित सफाई और कीटाणुशोधन करें.

वाहन से आए लोगों के जूते, वाहन और अन्य पक्षियों को शेड से बाहर रोकें.

बाजार और बिक्री की जानकारी जरूर से कर लें.

अपने क्षेत्र में अंडे आौर मांस की मांग और कीमत जानें.

फीड, चूजा और दवाइयों की उपलब्धता और कीमत पता करें.

बिक्री के लिए पहले से संपर्क और योजना बनाएं.

कानूनी और सरकारी जानकारी कर लें.

रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस और नियनों का पालन करें.

अपने राज्य के पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी लें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों के फीड के खर्च को अजोला से करें कम, बर्ड के लिए है बेहतरीन खुराक

नई दिल्ली. मुर्गी पालन के काम में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए...

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में फीड की दर को करें कम, मुनाफा मिलेगा ज्यादा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि मुर्गी पालन में सबसे ज्यादा...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गी पालन में ज्यादा मुनाफा चाहते हैं तो वैक्सीनेशन जरूर करें

नई दिल्ली. क्या आप भी मुर्गी पालक हैं और मुर्गी पालन में...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

EC Poultry Farm: ईसी पोल्ट्री फार्म में पोल्ट्री बर्ड की ग्रोथ होती है तेज, मिलता है ज्यादा फायदा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गे मुर्गियों को एक सामान्य तापमान में...