Home पशुपालन Scheme: हरियाणा सरकार ने पशुपालकों के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: हरियाणा सरकार ने पशुपालकों के लिए की 5 बड़ी घोषणाएं

मध्य प्रदेश के एक गौशाला में चारा खाती गायें.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार हर हाल में पशुपालकों की इनकम को बढ़ाना चाहती है. वहीं राज्य सरकारें भी इसी मंशा के अनुसान काम कर रही हैं. केंद्र से लेकर राज्य सरकारें पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं भी चला रही हैं. जिससे पशुपालन का काम करने वालों के सामने आर्थिक संकट न खड़ा हो. वो आसानी के साथ पशुपालन करें और अपनी इनकम को बढ़ाएं. एक्सपर्ट कहते है कि कृषि पर निर्भर किसान अगर पशुपालन के काम भी करते हैं तो कम लागत में आसानी के साथ अपनी इनकम को बढ़ा सकेंगे.

पशुपालन में अब न सिर्फ दूध से बल्कि दूध से बनने वाले कई प्रोडक्ट से और ज्यादा अच्छी कमाई होती है. इसलिए बहुत से पशुपालक भाई ऐसा कर भी रहे हैं कि वो दूध के अलावा अन्य प्रोडक्ट तैयार कर रहे हैं और बाजार में बेचकर दूध से कहीं ज्यादा अच्छी कमाई कर रहे हैं. दूध से बनने वाले उत्पाद में मावा, दही आदि शामिल है. अब बात करें सरकारी योजनाओं की तो हरियाणा की सरकार ने डेयरी सेक्टर को मजबूत करने और महिलाओं को इस काम में आगे लाने और उन्हें मजबूत करने के लिए पांच घोषणाएं की हैं.

महिलाओं को किया जाएगा मजबूत
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने डेयरी क्षेत्र और महिला सशक्तिकरण के लिए पांच बड़ी घोषणाएं की हैं.

घोषणाओं के तहत वीटा को दूध उपलब्ध करवाने वाले स्वयं सहायता समूहों एवं महिला CMPACS को 10 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि मिलेगी.

सरकार का मानना है कि इससे अन्य महिलाएं भी प्रभावित होंगी और उन्हें भी इससे जोड़ा जा सकेगा.

सरकार की ओर से कहा गया है कि गांवों में पंचायत भूमि पर ‘सांझी डेयरी’ की जाएंगी.

वहीं दूध उत्पादकों के लिए प्रोत्साहन राशि की भी व्यवस्था सरकार की तरफ से की गई है.

बता दें कि ग्रीष्मकाल में 7 रुपए प्रति लीटर और शीतकाल में 5 रुपए प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि सरकार देगी.

क्योंकि इस दौरान पशुपालन में दूध उत्पादन कम होने से नुकसान होने का खतरा रहता है, जिसकी भरपाई सरकार करना चाहती है.

स्वयं सहायता समूहों की सदस्य के पशुओं के लिए आधुनिक सामुदायिक डेयरी सुविधाएं विकसित करने भी प्लान सरकार का है.

महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिला CMPACS की सदस्य को दूध व पशु खरीदने के लिए रियायती ब्याज दरों पर लोन की व्यवस्था सरकार करेगी.

इससे भी पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा. क्योंकि ऐसे पशुपालक जिनके पास बजट कम है, वो लोन लेकर इस काम को कर पाएंगे.

निष्कर्ष
यदि आप हरियाणा के निवासी हैं, तो सरकार की तरफ से की गई इन घोषणाओं का फायदा उठाकर पशुपालन में जरूर हाथ आजमाएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....

पशुपालनमछली पालन

Kisan Mela: किसान मेले में पशुपालन और मछली पालन के फायदे गिनाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...