Home पशुपालन Animal Husbandry: मॉनसून में पशुओं की देखभाल ऐसे करें, पढ़ें क्या कहती है सरकार की एडवाइजरी
पशुपालन

Animal Husbandry: मॉनसून में पशुओं की देखभाल ऐसे करें, पढ़ें क्या कहती है सरकार की एडवाइजरी

पशु को पानी से भरे गड्ढे में रखना चाहिए या पूरे शरीर को ठंडा पानी का छिड़काव करते रहना चाहिए. शरीर के तापमान को कम करने वाली औषधि का प्रयोग भी कर सकते हैं.
पानी में खड़ी भैंसों की तस्वीर.

नई दिल्ली. बारिश का मौसम चल रहा है. ऐसे में जहां इंसानों को परेशानी हो रही है तो वहीं जानवर भी परेशान हैं. अगर आप पशुपालक हैं तो पशुओं की देखभाल को लेकर परेशान होंगे ही. बिहार सरकार के पशु और मत्स्य सांसधन विभाग (Department of Animal and Fisheries Resources of the Bihar Government) की ओर से बरसात में मौसम में पशुओं का किस तरह से ख्याल रखा जाए, इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई. आइए जानते हैं कि क्या करना है क्या नहीं

बरसात के मौसम में पशुओं की देखभाल के लिए सलाह

क्या करें
बरसात के पहले पशुओं के पशुशाला की छत की मरम्मत करा दें. जिससे बारिश का पानी नहीं टपकेगा.

डेयरी फार्म की की खिड़कियां खुली रखें और गर्मी एवं उमस से बचने के लिये पखों का उपयोग करें.

डेयरी फार्म में पशुओं के मल-मूत्र की निकालने का भी उचित प्रबंधन करें. पशुशाला को दिन में एक बार फिनाईल के घोल से अवश्य साफ करें. जिससे बीमारी फैलाने वाले बैक्टिरिया कम हो सके.

पशुशाला में शुद्ध ताजा पानी पीने की व्यवस्था करें और चारा व पानी की व्यवस्था पशुशाला के नजदीक ही रखें.

मर गए पशुओं के निस्तारण की व्यवस्था करें. उन्हें नदी, तालाब आदि से दूर रखें.

नियमित तौर पर कीटनाशक का भी छिड़काव करें.

कोशिश करें कि पशु को बाल्टी से साफ एवं ताजा पानी पिलाएं.

बरसात आने से पहले पशुओं को विभिन्न संक्रामक रोगों के विरुद्ध टीकाकरण करवा दें.

क्या न करें, जानें यहां
डेयरी फार्म में आवश्यकता से अधिक पशुओं को एकत्रित न करें.

बारिश के दौरान पशुओं को बाहर न निकालें.

पानी को एक जगह पर एकत्रित नहीं होने दें जिससे मच्छड़ का प्रकोप न हो एवं परजीवी संक्रमण को रोका जा सके.

जलाशय एवं चारागाह के रास्ते में पशुओं को न दफनाएं.

तालाबों एवं जलाशयों में पशुओं को न ले जाएं.

पशुओं को बिजली के खम्भे से न बाँयें और विद्युत उपकरणों से दूर रखें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालकों के घरों पर पशुओं की हो रही जांच, उपचार के साथ मिल रही दवा

नई दिल्ली. बिहार की सरकार के निर्देश पर संचालित मोबाइल वेटरनरी यूनिट...

तोतापरी की बकरी के पालन में बहुत ही कम लागत आती है. तोतापुरी या तोतापरी बकरी कम लागत में पालकर मोटी कमाई की जा सकती है.
पशुपालन

Goat Farming: बकरी पालन में सफल होने के हैं पांच फॉर्मूले

नई दिल्ली. बकरी पालन का काम शुरू करना चाहते हैं तो जरूर...

livestock animal news
पशुपालन

Goat Farming Tips: बकरियों को खिलाएं नमक, सेहत, ग्रोथ और उत्पादन के लिए है जरूरी

नई दिल्ली. बकरी पालन में अच्छा करने के लिए जरूरी है कि...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat Farming News: बकरी हीट में न आए तो सेहत और पोषण की जांच करें, तनाव से दूर रखें

नई दिल्ली. पशुपालन में जानवरों का हीट में आना जरूरी होता है....