Home डेयरी Dairy Farming Business: डेयरी फार्मिंग में इस तकनीक का करें इस्तेमाल, बढ़ जाएगा मुनाफा
डेयरी

Dairy Farming Business: डेयरी फार्मिंग में इस तकनीक का करें इस्तेमाल, बढ़ जाएगा मुनाफा

milk production
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. डेयरी कारोबार के लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा मादा पशु बाड़े में हों और उनसे ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन लिया जा सके. इसके लिए सेक्स सॉर्टेड सीमेन बेहद ही कारगर रास्ता है. बिहार सरकार के पशु और मत्स्य सांसधन विभाग (Department of Animal and Fisheries Resources of the Bihar Government) की मानें तो ये एक ऐसी तकनीक है कि जिससे पशुपालकों की मर्जी से बछिया या बछड़े का जन्म कराया जा सकता है. जिसका फायदा डेयरी फार्मिंग करने वाले किसानों को मिलता है. क्योंकि उनके पास दूध देने वाले पशु ज्यादा हो जाते हैं.

क्या है सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक
सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक एक ऐसी जैविक तकनीक है, जिसमें पशुओं के सीमेन (वीर्य) में मौजूद X और Y क्रोमोसोम वाले शुक्राणुओं को अलग किया जाता है.

बिहार सरकार के पशु और मत्स्य सांसधन विभाग की मानें तो इसके बाद पशुपालक अपनी जरूरत के अनुसार बाछी या बछड़ा पैदा कर सकते हैं.

यह तकनीक पशुपालकों को यह तय करने में मदद करती है कि उन्हें बाछी चाहिए या बछड़ा, इसलिए ये तकनीक डेयरी फार्मिंग के बिजनेस के लिए अच्छी है.

सेक्स सॉर्टेड सीमेन के फायदे क्या हैं
इस तकनीक से ज्यादा बाछी पैदा करना संभव होगा. इससे आपके डेयरी फार्म में दुधारू पशुओं की संख्या ज्यादा हो जाएगा.

जब अधिक संख्या में मादा बछड़ी के पैदा होने से दूध उत्पादन बढ़ता है, जिसका फायदा डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में मिलेगा.

जब ज्यादा दूध का उत्पादन होगा तो पशु पालकों की आय में भी इजाफा होगा.

इस तकनीक से उच्च गुणवत्ता वाली गायों और भैंसों की संख्या बहुत तेजी के साथ बढ़ जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Milk Production: गिर की एचएफ क्रॉस गाय पालिए, एक गाय मुश्किल मौसम में भी देगी 25 लीटर दूध

नई दिल्ली. कई डेयरी फार्मर ऐसे हैं, जो डेयरी फार्मिंग में अच्छी...

डेयरी

Dairy: साहीवाल गाय और मुर्रा भैंस को इंपोर्ट करेगा श्रीलंका, प्रजनन और आनुवंशिक सुधार करने की पहल

नई दिल्ली. भारत में मुर्रा भैंस और साहीवाल गाय दूध उत्पादन के...