Home डेयरी Dairy: अरुणाचल प्रदेश में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने में अहम रोल निभाएगा एनडीडीबी, पढ़ें क्या काम होंगे
डेयरी

Dairy: अरुणाचल प्रदेश में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने में अहम रोल निभाएगा एनडीडीबी, पढ़ें क्या काम होंगे

एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह के साथ अरुणाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी बोर्ड एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश सी शाह से एनडीडीबी, आनंद में अरुणाचल प्रदेश सरकार के कृषि, बागवानी, पशुपालन, पशु चिकित्सा और मत्स्य पालन मंत्री गेब्रियल डी वांगसू की मुलाकात हुई. इस दौरान डॉ. शाह ने डेयरी, चारा, कृषि और बागवानी में राज्य की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए अरुणाचल प्रदेश में डेयरी विकास पहल को आगे बढ़ाने के लिए एनडीडीबी के पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. उन्होंने एनडीडीबी के किसान प्रेरण, क्षमता निर्माण और सहकारी सुधार प्रक्रियाओं के बारे में बताया.

उन्होंने भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सहकारी जैविक लिमिटेड (एनसीओएल) के मुख्य प्रमोटर और भारतीय बीज (बीबीएसएसएल) के प्रमोटर के रूप में एनडीडीबी की भूमिका को भी साझा किया. साथ ही चारे की सुरक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि अरुणाचल प्रदेश पड़ोसी राज्यों की चारा और साइलेज की मांग को पूरा करने में मदद कर सकता है. इस मुलाकात के दौरान हेज तारी, सचिव (एएचवीडीडी), डॉ. एन. तातपोडिया, संयुक्त निदेशक, डॉ. सेबा योमडो, एसवीओ, और डॉ. बादल विश्वकर्मा, केशव शर्मा और लोगो बागे, डीवीओ मौजूद थे.

इन मुद्दों पर हुई चर्चा
मुलाकात के दौरान डेयरी विकास के लिए एक कार्य योजना, नए प्लांट की आवश्यकता और भारतीय सेना तथा सुरक्षा बलों को दूध एवं दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति सक्षम करने के लिए बंद पड़ी इकाइयों के पुनरुद्धार पर चर्चा हुई.

यह निर्णय लिया गया कि एनडीडीबी अरुणाचल प्रदेश सरकार के परामर्श से एक व्यापक डेयरी विकास योजना तैयार करेगी, जिसमें लोहित नदी बेसिन में लोहित, नामसाई और निचली दिबांग घाटी जिलों को शामिल करते हुए एक नया पूर्णतः महिला-नेतृत्व वाला लोहित सहकारी दुग्ध संघ स्थापित किया जाएगा.

एनडीडीबी ने इन जिलों में दूध उत्पादन क्षमता और सहकारी ढांचों का आकलन करने के लिए 2025 में एक आधारभूत सर्वेक्षण किया था और नामसाई डेयरी संयंत्र की क्षमता विस्तार की व्यवहार्यता का मूल्यांकन किया था.

पूर्वोत्तर भारत के प्रति एनडीडीबी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, डॉ. शाह ने केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया.

इस यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए एनडीडीबी को धन्यवाद देते हुए, माननीय मंत्री ने अरुणाचल की डेयरी क्षमता का दोहन करने और पोषण सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक स्पष्ट रोडमैप की आवश्यकता पर बल दिया.

प्रतिनिधिमंडल ने ‘परिक्रमा’ – एनडीडीबी की गैलरी जो भारत की डेयरी विकास यात्रा को प्रदर्शित करती है – का भी दौरा किया और किसानों के साथ बातचीत करने और डेयरी सहकारी समिति, खाद प्रबंधन प्रणाली और सौर पंप सिंचाई सहकारी उद्यम जैसी एनडीडीबी समर्थित पहलों का देखा.

वहीं एनडीडीबी की जीनोमिक्स और ओपीयू-आईवीईपी प्रयोगशालाओं, चारा प्रदर्शन इकाई, जीसीएमएमएफ (अमूल) और मुजकुवा गांव (मुजकुवा डेयरी सहकारी समिति) का दौरा किया.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...