Home पोल्ट्री Poultry Feed: घर पर इस तरह तैयार करें मुर्गियों के लिए सस्ता फीड
पोल्ट्री

Poultry Feed: घर पर इस तरह तैयार करें मुर्गियों के लिए सस्ता फीड

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
प्रतीकात्मक

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में भी तकरीबन 70 फीसदी का खर्च मुर्गियों के फीड के ऊपर आता है लेकिन आप बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग कर रहे हैं या कुछ मुर्गियां से अभी-अभी पोल्ट्री फार्मिंग का काम शुरू किया है तो घर के बने फीड को भी खिला सकते हैं. जिससे मुर्गियों की ग्रोथ अच्छी होगी और वह बेहतर उत्पादन करेंगी. जबकि बाहर से खरीदे गए फीड के मुकाबले ये सस्ता भी पड़ेगा और पोल्ट्री फार्मिंग की लागत को भी किफायती कर देगा. हालांकि घर पर फीड किस तरह बनाना है. इसकी जानकारी भी आपको होनी चाहिए.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में किचन वेस्ट का भी इस्तेमाल मुर्गियों के फीड के तौर पर किया जाता है लेकिन आप ज्यादा अच्छी ग्रोथ चाहते हैं तो उन्हें फीड खिलाना पड़ता है और इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. तो आइए इसे तैयार करने का तरीका जानते हैं.

फीड के लिए किन सामानों की पड़ेगी जरूरत
अगर आपको 30 किलो फीड तैयार करना है तो इसके लिए तीन चीजों की जरूरत होगी. जिससे आप मुर्गियों का बेहतरीन फीड तैयार कर पाएंगे.

सबसे पहले तो 10 किलो चावल के टुकड़े लेने होंगे. कुछ जगहों पर इसको चावल की खुद्दी भी बोलते हैं. इसका इस्तेमाल फीड में बेहद ही अहम है.

वहीं मक्का पोल्ट्री फीड का सबसे अहम तत्व होता है. पोल्ट्री फीड बनाने में मक्का का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. 30 किलो फीड तैयार करने में 10 किलो मक्का की जरूरत भी होगी.

इसके अलावा आप 10 किलो गेहूं भी इस्तेमाल कर लें. अगर गेहूं खराब क्वालिटी का है और जो इंसानों के उपयोग के लिए सही नहीं है तो उसे भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन सब चीजों को मिक्स करके छोटे टुकड़े बना लेने हैं और जिससे छोटे चूजों को खाने में कोई दिक्कत नहीं होगी.

निष्कर्ष
अगर आप इस फीड को चूजों से लेकर मुर्गियों को खिलाते हैं तो अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा. जबकि पोल्र्टी फार्मिंग की लागत भी कम आएगी और मुनाफा ज्यादा होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...