Home पशुपालन भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों का हाल बेहाल, गुस्सैल होकर काटने लगे बंदर, बचने के लिए करें ये उपाय
पशुपालन

भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों का हाल बेहाल, गुस्सैल होकर काटने लगे बंदर, बचने के लिए करें ये उपाय

Extreme heat, monkeys, weather news, environment news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल करके रख दिया है. इसका असर पशु-पक्षी और जानवरों पर भी पड़ रहा है. अप्रैल के दूसरे सप्ताह में ही पारा 38-40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने लगा है. भीषण गर्मी से मनुष्य ही नहीं पशु व पक्षी भी परेशान होने लगे हैं. ऐसे में पशु व पक्षियों को भी गर्मी में पानी मुहैया कराने के लिए तैयार रहना होगा. घरों की छत पर बर्तन में पक्षियों के लिए पानी रखिए. गर्मी में कहीं कहीं पानी नहीं मिलने से बंदर भी गुस्सैल नजर लगे हैं. गली मोहल्लों में होकर गुजरने वाले राहगीरों पर बंदर हमलावर हो जाते हैं. इससे लोग डर जाते हैं. सबसे ज्यादा हाल दोपहर के समय खराब रहती है. पानी के लिए बंदरों की टोलियां भटकती नजर आती हैं.

पर्यावरण प्रेमी भारत किशोर दुबे ने कहा कि भीषण गर्मी में पेड़, पौधों में सिंचाई की बहुत जरूरत होती है. निराश्रित पशु व पक्षी भी गर्मी की वजह से काफी परेशान होते हैं. बेजुबान पशु व पक्षियों का सभी को ख्याल रखना होगा. तेज धूप में उन्हें पीने के लिए पानी उपलब्ध कराना भी पुण्य का काम है. घरों की छतों पर बर्तन में पानी भरकर रखने से पक्षियों को पानी उपलब्ध होगा. सुबह के समय पक्षियों के लिए दाना भी खिलाएं तो बेहतर होगा. शहर, कस्बों व गांवों में लोग निराश्रित पशुओं के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए प्याऊ बनाए जाते थे. सार्वजनिक स्थलों पर यह प्याऊ धीरे-धीरे समाप्त हो गए. ऐसे में इन प्याऊ का निर्माण भी बहुत जरूरी है.

पक्षियों के लिए वनों में बनाए गए छोटे तालाब
जनपद के गंगावन, भागीरथ वनों में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए छोटे तालाब बनाए गए हैं. वन रेंजर विवेक कुमार ने कहा कि आगामी दिनों में गर्मी काफी तेज होगी. कासगंज के वनों में हजारों की संख्या में पक्षियों का बसेरा रहता है. पेड़ों की छांव व पानी के लिए पानी उपलब्ध होने से पक्षियों को काफी राहत मिलेगी.

पानी की तलाश में बंदर हुए गुस्सैल
गर्मी में कहीं कहीं पानी नहीं मिलने से बंदर भी गुस्सैल नजर लगे हैं. गली मोहल्लों में होकर गुजरने वाले राहगीरों पर बंदर हमलावर हो जाते हैं. इससे लोग डर जाते हैं. सबसे ज्यादा हाल दोपहर के समय खराब रहती है. पानी के लिए बंदरों की टोलियां भटकती नजर आती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...