Home मछली पालन Fish Farming Business: मछली पालन के साथ इस बिजनेस प्लान पर करें काम, होगी तगड़ी कमाई
मछली पालन

Fish Farming Business: मछली पालन के साथ इस बिजनेस प्लान पर करें काम, होगी तगड़ी कमाई

मछली के तालाब में चूना पोषक तत्व होता है, ये कैल्शियम उपलब्ध कराने के साथ जल की अम्लीयता को कंट्रोल करता है.
मछली का तालाब.

नई दिल्ली. मछली पालन के साथ ऐसे कई काम हैं, जिन्हें करके आप एक्स्ट्रा इनकम कमा सकते हैं. बस इसके लिए आपको थोड़ी सी पूंजी और लगानी होगी. आप चाहें तो अपने तालाब को फिशिंग स्पॉट के तौर पर डेवलप कर सकते हैं. महाराष्ट्र में कई मछली किसानों ने ऐसा किया है और वो इससे अच्छी कमाई कर रहे हैं. अगर आप भी ये काम करना चाहते हैं तो इस बिजनेस प्लान के बारे में हम यहां आपको कुछ अहम जानकारी देने जा रहे हैं, इसे गौर से पढ़ें ताकि आप इस काम को शुरू कर सकें. तो आईए इस बारे में यहां डिटेल से जानते हैं.

फिश एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके पास तालाब की जगह थोड़ी बड़ी है और आसपास का वातावरण शांत और प्राकृतिक है तो आप अपने तालाब को एक आकर्षक टूरिज्म और फिशिंग स्पॉट में बदल सकते हैं.

मछली पकड़ने के लिए बेसिक इंतजाम भी कर सकते हैं
आजकल लोग शहरों की भीड़भाड से दूर जाकर कुछ शांति भरे पल बिताना चाहते हैं. ऐसी जगह उनके लिए बेहद ही अच्छी होती है और ऐसी जगह पर लोग आना पसंद भी करते हैं. ऐसे में फिशिंग एक बहुत ही बढ़िया अनुभव बनकर उभर रहा है. आप अपने तालाब के किनारे साफ सफाई रखें. कुछ कुर्सियां झूले या छोटी-छोटी झोपड़ियां लगा सकते हैं. वहीं मछली पकड़ने के लिए बेसिक इंतजाम भी कर सकते हैं. जैसे मछली पकड़ने की रोड्स वगैरह. लोग एक दिन के लिए परिवार या दोस्तों के साथ आकर फिशिंग का आनंद ले सकते हैं आप उनसे प्रति व्यक्ति 300 से 500 रुपए तक शुल्क ले सकते हैं. अगर आप चाहें तो वहां पर छोटी सी कैंटीन या देसी खाने का इंतजाम भी कर सकते हैं. जैसे मछली भात, नींबू पानी चाय आदि जिससे आपकी आमदनी और ज्यादा बढ़ेगी.

ये सुविधाएं भी तालाब के आसपास होनी चाहिए
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में ऐसे कई किसान है. जिन्होंने अपने मछली वाले तालाब को वीकेंड फिशिंग स्पॉट बना दिया है और वह लोग हर शनिवार रविवार को सैकड़ो रुपए प्रति विजिटर कमा रहे हैं. वह भी बिना मछली बेचे ही. यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके तालाब के पास पक्की सड़क, हरियाली या पहाड़ी दृश्य होते हैं. इसमें बहुत ज्यादा निवेश भी नहीं करना पड़ता लेकिन एक बार अपने निवेश कर दिया और फिर तालाब फेमस हो गया तो फिर आप महीने में अच्छी खासी आमदनी कम सकते हैं. साथ ही आपकी पहचान भी समाज में अलग रूप में बन सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...