Home पशुपालन Animal Husbandry: बकरी पालन में जन्म से लेकर दूध छुड़ाने तक मेमनों का इस तरह रखें ख्याल, पढ़ें डिटेल
पशुपालन

Animal Husbandry: बकरी पालन में जन्म से लेकर दूध छुड़ाने तक मेमनों का इस तरह रखें ख्याल, पढ़ें डिटेल

livestock animal news
चारा खाती बकरियों की तस्वीर.

नई दिल्ली. एक्सपर्ट का मानना है कि बकरी के मेमने बहुत ही सेंसेटिव होते हैं और उनमें मुत्युदर भी ज्यादा होती है. इस वजह से उनके जन्म के बाद से दूध छुड़ाने तक कई जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. ऐसा न करने पर परेशानी हो सकती है. एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चे के जन्म के साथ ही उसकी नाभि को साफ कैंची या तेज ब्लेड से 2 या 3 इंच नीचे काटकर उस स्थान पर टिंचर आयोडिन कम से कम दो दिन तक लगाना चाहिए. जन्म के तुरन्त बाद बच्चे के मुंह व नाक की झिल्ली साफ कर, उसे साफ कपड़े से बांधकर सूखे भूसे के बिछावन पर रखना चाहिए.

अगर जन्म के समय बच्चा सांस न ले पा रहा हो तो उसके पिछले पैर उठाकर मुंह के नीचे करके धीरे-धीरे झटके देने से बच्चा सामान्य सांस लेने लगता है. बच्चे को जन्म के दस मिनट के अंदर खीस पिलाना चाहिए ताकि उसे मां से जरूरी रोग प्रतिरोधक क्षमता मिल जाए. बकरी के बच्चे बहुत जल्दी संक्रामक रोगों के शिकार हो जाते हैं. इसलिए उनके बाड़ों की नियमित सफाई किसी डिसइंफिकेंट जैसे 10 प्रतिशत फिनाईल से करना आवश्यक है. साथ ही संक्रामक रोगों के खिलाफ टीके 3 माह की उम्र पर लगवा देना भी आवश्यक है.

बिछावन बदलना बेहद जरूरी है
बच्चों को काक्सीडियोसिस से बचाने के लिऐ एम्प्रीसोल 5-6 दिन तक देना चाहिए. ई-कोलाई के संक्रमण द्वारा बच्चों को बहुधा दस्त होते हैं और उनकी मौत हो जाती है. इस रोग के नियंत्रण बाड़ों में सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिये. बाहरी परजीवियों से बच्चों की सेफ्टी करने के लिए उन्हें बाहरी परजीवी नाशक घोल में इस प्रकार नहलाना चाहिए कि घोल उनकी नाक, आंख, कान या मुंह के अन्दर रोगों से बचाव के लिये बच्चों के बाड़े मिट्टी तथा बिछावन नियमित बदलना आवश्यक है. फर्श पर चूना छिड़कने से रोगों का संक्रमण कम हो जाता है.

बी-कम्पलेक्स दवा 5 मिली रोज पिलाएं
मेंमनों में दस्त होने की सम्भावना ज्यादा रहती है. इ​सलिए इस वक्त में बाड़ों की सफाई पर ज्यादा ध्यान देना चाहिये. नवजातों को 0.1 प्रतिशत पोटेशियम परमेगनेट के घोल से बकरी के थनों को साफ करने के बाद दूध पिलाना चाहिये. इस अवस्था में दस्त व अन्य रोग के बचाव में एन्टीबायोटिक 3-5 दिन तक देना चाहिए. दो माह की अवस्था या आगे उम्र पर मेंमनों में प्रोटोजोआ जनित कोक्सीडिओसिस (कुकडिया) रोग की सम्भावना बनी रहती है. इसलिए इस उम्र अवस्था में कोक्सीकारक दवा एम्प्रालियम खुराक 5-6 दिन तक लगातार देना चाहिये तथा साथ में बी-कम्पलेक्स दवा 5 मिली रोजाना पिलाना चाहिये.

इन बीमारियों का लगवाएं टीका
मेमनों की 3-5 माह की उम्र पर अंदर के परजीवियों का संक्रमण बढ़ने लगता है. इसलिए इस उम्र अवस्था पर परजीवी नाशक दवा निर्धारित मात्रा में जरूर पिलानी चाहिये. बरसात से पहले व बाद में दवा की खुराक पिलाना लाभकारी रहता है. 3-4 माह की उम्र पर ईटी पीपीआर (बकरी प्लेग), खुरपका मुंहपका (एफ.एम.डी), गोट पाक्स (बकरी चेचक), न्यूमोनिया (एच.एस.) का टीका दिया जाना चाहिये.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...