Home पशुपालन Biogas Plant: गोबर से कंप्रेस्ड बायो गैस बनाने को प्लांट के लिए जमीन देगी ये राज्य सरकार, पढ़ें डिटेल
पशुपालन

Biogas Plant: गोबर से कंप्रेस्ड बायो गैस बनाने को प्लांट के लिए जमीन देगी ये राज्य सरकार, पढ़ें डिटेल

biogas plant
गडवासु का डेयरी प्लांट.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन का प्रेजेंटेशन किया गया. जहां योगी सरकार ने एक अहम घोषणा की. सरकार की ओर कहा गया है कि गोबर से कंप्रेस्ड बायो गैस बनाने को प्लांट के लिए सरकार जमीन देने के लिए तैयार है. ताकि डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को और ज्यादा फायदा मिले. सीएम ने निर्देशित किया कि दुग्ध सहकारी समिति से जुड़े कर्मियों का जरूरी ट्रेनिंग दी जाए. उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराये जाएं. साथ ही प्रदेश में दुग्ध सहकारी समितियों और दुग्ध संघों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित की जाए.

इसके लिए प्रत्येक गांव व किसानों से दुग्ध सहकारी समितियां संवाद स्थापित कर अपने कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएं. किसानों को दूध उत्पादन में इजाफा करने के लिए बेहतर नस्ल के दुधारू पशुओं के पालन के लिए जागरुक किया जाए. साथ ही किसानों को दुधारु पशुओं के पालन-पोषण के लिए वैज्ञानिक तरीके से ट्रेनिंग दी जाए. इससे डेयरी संघों में दूध उत्पादकता में वृद्धि होगी और किसानों की आय भी बढ़ेगी. इन सभी कार्यों में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका है. डेयरी क्षेत्र महिलाओं की आत्मनिर्भरता को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ है. बुंदेलखंड क्षेत्र में बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर इसका सर्वोत्तम उदाहरण है. दुग्ध सहकारी समितियों और दुग्ध संघों में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ावा दिया जाए.

दूध संघों की जवाबदेही तय हो
सीएम योगी ने कहा कि दूध संघों में हर स्तर पर जवाबदेही तय करते हुए काम के टॉरगेट तय किये जाएं. दूध के संग्रह की क्षमता बढ़ाते हुए दूध की गुणवत्ता परीक्षण के कार्यों को बेहतर किया जाए. डेयरी क्षेत्र को किसानों के लिए अधिक फायदेमंद बनाने के लिए डेयरी फेडरेशन बेहतर मॉडल विकसित करें. डेयरी क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए. वहीं बहुत ही अहम बात कहते हुए सीएम ने कहा कि राज्य में गोबर से कंप्रेस्ड बायो गैस के प्लांट स्थापित किये जाएं. इनकी स्थापना के लिए भूमि प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी.

इस साल बढ़ा है दूध उत्पादन
बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस वर्ष प्रदेश में संचालित डेयरी प्लांट्स अपनी स्थापित क्षमता के सापेक्ष लगातार अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं. जबकि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष दूध उत्पादन और दूध की बिक्री में बढ़ोतरी रही है. दूध दुग्ध सहकारी समितियों के माध्यम ने उत्पादकों से सीधे दुग्ध संग्रह का कार्य किया जा रहा है. दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को तकनीकी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है. शहरी उपभोक्ताओं को वाजिब दाम पर अच्छी गुणवत्ता का दूध उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं.

18 कलस्टर दूध संघ कर रहे हैं काम
बताते चलें कि प्रदेश में इस समय 18 क्लस्टर दुग्ध संघ कार्य कर रहे हैं. पीसीडीएफ द्वारा बरेली, प्रयागराज, मुरादाबाद, झांसी, आजमगढ, अयोध्या, लखनऊ, मेरठ, कन्नौज, गोरखपुर व कानपुर में डेयरी प्लांट्स का संचालन किया जा रहा है. एनडीडीबी द्वारा वाराणसी में डेयरी प्लांट्स संचालित किया जा रहा है. कन्नौज, गोरखपुर व कानपुर में एनडीडीबी के माध्यम में डेयरी प्लांट्स के संचालन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

दो महीने का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिससे रोग के प्रसार को समय रहते रोका जा सके.
पशुपालन

Lumpy Skin Disease: पशु से लंपी बीमारी को दूर कर देंगी ये जड़ी-बूटियां, कुछ दिनों में मिलेगा आराम

नई दिल्ली. एलएसडी यानि लंपी स्किन डिजीज (Lumply Skin Disease) एक विषाणु...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: लंपी स्किन डिजीज में गाय-भैंस का खुद न करें उपचार, पशु चिकित्सक से लें सलाह

नई दिल्ली. लंपी स्किन डिजीज गाय-भैंस के लिए बड़ा खतरा है. वहीं...

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: पशुपालन में फेल नहीं होना चाहते हैं तो पहले सीख लें बारीकियां

नई दिल्ली. पशुपालन का काम अच्छा है और इससे किसानों की इनकम...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal Husbandry News: पशुओं की सेवा के साथ कॅरियर बनाने का मौका देता है ये डिप्लोमा

नई दिल्ली. पशुपालन का काम तेजी से बढ़ रहा है. इसलिए पशुपालन...