Home सरकारी स्की‍म Fisheries: मछली पालन शुरू करना चाहते हैं तो सरकार से लीजिए जमीन-पैसा, इनकम करिये दोगुनी, पढ़ें डिटेल
सरकारी स्की‍म

Fisheries: मछली पालन शुरू करना चाहते हैं तो सरकार से लीजिए जमीन-पैसा, इनकम करिये दोगुनी, पढ़ें डिटेल

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
तालाब में मछली निकालते मछली पालक

नई दिल्ली. मछली पालन बेहद ही कम लागत में किए जाने वाला बेहतरीन कारोबार है. अगर एक एकड़ के तालाब में मछली पालन किया जाए तो पांच लाख रुपये तक तक की कमाई की जा सकती है. वहीं सरकार भी मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है. बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के अमेठी में किसान खेती के साथ बड़े पैमाने पर मछली पालन भी करते हैं. ऐसे में अमेठी जिले के किसानों को सरकार अलग-अलग योजनाओं से फायदा पहुंचाने का काम कर रही है. किसान इन योजनाओं के तहत अनुदान पाते हैं और अभियान के तहत किसानों को पट्टे पर जमीन भी उपलब्ध कराई जा रही है. ताकि किसान मछली पालन करके कमाई कर सकें.

बताया जा रहा है कि मत्स्य संपदा योजना के तहत किसानों को 40 फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है. किसानों को पट्टे पर जमीन उपलब्ध कराकर मछली पालन करवाने की पहल की जा रही है. मछली पालन में किसान एक तालाब से दूसरे तालाब में मछली पालन शुरू कर रहे हैं. इससे किसानों को फायदा हो रहा है और किस अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं. अगर आप भी सरकार की योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ कागजात की भी जरूरत है. जिसके बाद इसका फायदा मिलने लगेगा, आइये इस के बारे में जानते हैं.

आवेदन के लिए इन कागजात की पड़ेगी जरूरत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किसानों को मछली पालन करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, मोबाइल नंबर के साथ निवास प्रमाण पत्र देना होगा. इन कागजात को जमा करने के बाद मत्स्य पालन कार्यालय पर किसानों को इस योजना का लाभ मिलता है. इसके अलावा मत्स्य पालन विभाग की ओर से समय-समय पर कैंप लगाया जाता है. उसमें भी किसानों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जाती है. अधिकारियों का कहना है कि सरकार की कोशिश है कि मछली पालन को बढ़ावा दिया जाए. इसी वजह से इस तरह की योजनाएं चलाई जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों से जुड़े और फायदा उठा सकें.

किसानों की इनकम हो जाएगी दोगुनी
एक अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत किसानों को लगातार फायदा पहुंचाया जा रहा है. तहसीलों में कैंप लगाए जा रहे हैं और वहां पर किसानों को बुलाया जा रहा है. किसान मछली पालन से जुड़ी तमाम चीजों के बारे में जानकारी कर रहे हैं और उन्हें योजना के बारे में भी बताया जा रहा है. कई किसानों ने आवेदन भी किया है. उन्होंने कहा कि ये बहुत ही अच्छी योजना है. जो भी किसान आवेदन करना चाहते हैं उसका उन्हें फायदा मिलेगा. उन्हें बताया कि किसान चाहें तो कृषि के अलावा मछली पालन से भी इनकम हासिल कर सकते हैं. इस तरह से उनकी इनकम दोगुनी हो जाएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Aquaculture Insurance: एक्वाकल्चर बीमा कराने से मछली पालन में नुकसान की हो जाएगी भरपाई

नई दिल्ली. केंद्र सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर...

Fisheries,Fish Farming, Fish Farming Centre, CMFRI
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming: छत्तीसगढ़ में फिशरीज सेक्टर में पीएमएमएसवाई के तहत 900 करोड़ का हुआ है निवेश

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

fish farming
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछुआरों को मिलेगा 5 लाख का मुफ्त दुर्घटना बीमा कवर देगी बिहार सरकार

नई दिल्ली. मछली पालन को बढ़ावा देने तथा मछुआरों और मछली पालकों...