नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की सरकार बेसहारा गायों के संरक्षण में बेहतरीन काम करने वाले पांच जिलों के डीएम को सम्मानित करने जा रही है. असल में यूपी सरकार बेसहारा गायों को सहारा देने के लिए कई काम कर रही है ताकि गायों को उनका घर मिल सके और वो इधर—उधर न घूमें. ताकि इससे होने वाली परेशानी से भी लोग बच जाएं और गायों की सेवा भी हो जाए. वहीं इस काम में शासन के निर्देश पर हरदोई, अलीगढ़, अमरोहा, जालौन और रायबरेली के डीएम सरकार की मंशा पर खरे उतर हैं. जिसके चलते उन्हें सम्मानित किया जा रहा है.
जिन पांच डीएम को सम्मानित किया जाना है उनमें अनुनय झा डीएम हरदोई, संजीव रंजन डीएम अलीगढ़, निधि गुप्ता वतस्य डीएम अमरोहा, राजेश कुमार पांडेय डीएम जालौन और हर्षिता माथुर डीएम रायबरेली का नाम शामिल है. हालांकि सरकार इन जिलों के सीडीओ और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी सम्मानित करेगी.
कौन किस लिए होगा सम्मानित
हरदोई के डीएम अनुनय झा मुख्य विकास अधिकारी सान्या छावड़ा और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार सिंह को गोआश्रय स्थलों की वक्त से फंड रिक्वेस्ट, गोआश्रय स्थलों में 1277 कैमरे और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने, सर्वाधिक विशेष गौसंरक्षण अभियान संचालित करने, हरा चारा बुआई के लिए 662.76 हेक्टेयर जमीन देने और गो संरक्षण से जुड़ी शिकायतें कम मिलने के लिए सम्मानित किया जाएगा.
अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन, मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. दिवाकर त्रिपाठी को गोआश्रय स्थलों (117) की समय से फण्ड रिक्वेस्ट करने, 741.50 हेक्टेयर जमीन हरा चारा उत्पादन के लिए देने, गोआश्रय स्थलों (117) और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में कैमरे लगाने और कन्ट्रोल रूम स्थापित करने पर सम्मान दिया जाएगा.
अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार निश्र और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आभा दत्त को भी गोआश्रय स्थलों (19) के लिए वक्त से फंड रिक्वेस्ट करने महिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के रूप में बेहतरीन काम करने,
हरा चारा बुआई के लिए 44.28 हेक्टेयर जमीन देने और गोआश्रय स्थलों (25) में कैमरे एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के लिए सरकार सम्मान देगी.
जालौन के डीएम राजेश कुमार पांडेय, सीडीओ केके सिंह, पशु चिकित्साधिकारी डा. मनोज कुमार अवस्थी को गोआश्रय स्थलों (272) में फंड रिक्वेस्ट करने, चारागाह भूमि 99.91 हेक्टेयर देने और 262 गोआश्रय स्थलों में कैमरे और जिलाधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा.
रायबरेली0.घ्0 की डीएम हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी, अन्जू लता और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. कुलदीप द्विवेदी को चारागाह भूमि 214 हेक्टेयर पर हरे चारे का उत्पादन करने गोआश्रय स्थलों (84) के लिए फंड रिक्वस्ट करने और गोआश्रय स्थलों में कैमरे और मुख्य पशुचिकित्साधिकारी कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित करने के लिए ईनाम दिया जाएगा.










