Home पशुपालन Animal News: यूपी सरकार ने 543 गो आश्रय केंद्रों के निर्माण को दी मंजूरी, जानें दूसरे बड़े फैसले
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Animal News: यूपी सरकार ने 543 गो आश्रय केंद्रों के निर्माण को दी मंजूरी, जानें दूसरे बड़े फैसले

Animal husbandry, heat, temperature, severe heat, cow shed, UP government, ponds, dried up ponds,
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. ये बात फैक्ट है कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में गोवंश हैं. इनकी संख्या भी बढ़ रही है. वहीं उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गायों के संरक्षण के लिए काम कर रही है. गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ का गायों को लेकर प्रेम पूरा देश जानता है. ऐसे में उन्होंने गायों के संरक्षण और उनकी बेहतर देखभाल को लेकर कई अहम फैसले किए हैं. ताकि गायों को किसी भी तरह की तकलीफ से बचाया जा सके. गायों को आरामदायक माहौल देने के लिए सरकार ने अपना खजाना खोल दिया है.

यूपी सरकार ने जहां अनुपूरक बजट मे गोवंशों की देखभाल और इससे जुड़े अन्य कामों के लिए हजार करोड़ का बजट जारी किया था तो वहीं एक बार फिर हाल ही में पेश किए गए बजट में भी 2 हजार करोड़ का बजट पेश किया और गायों की सेवा के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दिखाया है.

बजट में 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान
हाल ही प्रस्तुत बजट में सरकार ने छुट्टा गोवंश के संरक्षण के लिए 2000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया. इसके पहले अनुपूरक बजट में भी इस बाबत 1001 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था. यही नहीं बड़े गो आश्रय केंद्र के निर्माण की लागत को बढ़ाकर 1.60 करोड़ रुपये कर दिया है. ऐसे 543 गो आश्रय केंद्रों के निर्माण की भी मंजूरी योगी सरकार ने दी है. मनरेगा के तहत भी पशुपालकों को सस्ते में कैटल शेड और गोबर गैस लगाने की सहूलियत दी जा रही.

प्राकृतिक खेती के संबल बनेंगे गो आश्रय केंद्र
सरकार की मंशा है कि सभी गोआश्रय केंद्र अपने सह उत्पाद (गोबर, गोमूत्र) के जरिये स्वावलंबी बनें. साथ ही जन, जमीन की सेहत के अनुकूल इकोफ्रेंडली प्राकृतिक खेती का आधार भी. इससे गो आश्रय केंद्र को भी फायदा मिलेगा और किसानों को भी. मालूम हो कि वैश्विक महामारी कोरोना के बाद पूरी दुनिया स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुई है. हर जगह स्थानीय और प्राकृतिक खेती से पैदा ऑर्गेनिक उत्पादों की मांग बढ़ी है। ऐसे उत्पादों का निर्यात बढ़ने से अन्नदाता किसान खुशहाल होंगे. खास बात यह है कि प्राकृतिक खेती से जो भी सुधार होगा वह टिकाऊ (सस्टेनेबल), ठोस और स्थायी होगा. इन्हीं वजहों के नाते योगी सरकार छुट्टा गोवंश के संरक्षण का हर संभव प्रयास कर रही है. हाल ही में महाकुंभ के दौरान इस विषय पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्रालय ने भी गहन चर्चा की. साथ ही इस बाबत रणनीति भी बनाईं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...