Home पशुपालन Cow: गो उत्पाद बनाना और इससे कमाई करना चाहते हैं तो यहां से लें ट्रेनिंग
पशुपालन

Cow: गो उत्पाद बनाना और इससे कमाई करना चाहते हैं तो यहां से लें ट्रेनिंग

छोटे जुगाली करने वाले पशुओं में, मादा जुड़वां या तीन बच्चों को पालने में असमर्थ हो सकती है और एक या अधिक बच्चे गर्भ में ही खत्म होने का खतरा हो सकता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. किसान अगर पशुपालन (Animal Husbandry) भी करें तो इससे उनकी इनकम दोगुनी हो सकती है. वहीं बेरोजगार युवाओं के लिए भी पशुपालन एक बेहतरीन रोजगार का जरिया बन सकता है. जहां युवा खुद का काम शुरू करके दूसरों को भी नौकरी दे सकते हैं. इससे न सिर्फ अपना भला करेंगे बल्कि दूसरों को भी फायदा पहुंचाएंगे. यही वजह है कि सरकार कई ऐसी योजनाएं चला रही है, जिसका फायदा उठाकर लोग पशुपालन कर रहे हैं और अच्छी इनकम कमा रहे हैं. वहीं दीनदयाल गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र परखम, मथुरा (उत्तर प्रदेश) की ओर से भी एक अहम पहल की गई है.

दीनदयाल गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र परखम ,मथुरा (उत्तर प्रदेश) की ओर से एक खास ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है. जहां गो उत्पाद बनाने से जुड़ी हर एक बारीकी सिखाई जाएगी. यदि आप भी इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का फायदा उठाकर गो उत्पाद बनाने की तमाम बारीकियां सीखना चाहते हैं तो हम यहां आपको इस बारे में डिटेल जानकारी देने जा रहे हैं.

स्वरोजगार के लिए गो उत्पाद
दीनदयाल गौ अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र परखम ,मथुरा (उत्तर प्रदेश) में गो सेवा गतिविधि समिति द्वारा गो संवर्धन एवं स्वरोजगार को बढावा देने के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है.

आापकी जानकारी के लिए बता दें कि यहां आपको 100 से अधिक गो उत्पाद, पचगव्य दवाओं और ब्यूटी प्रोडक्ट तथा घरेलू सज्जा एवं बहु उपयोगी, गो उत्पाद बनाने व बिक्री का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा.

ट्रेनिंग प्रोग्राम हिंदी में चलाया जाएगा. प्रशिक्षण समूह में केवल 40 संख्या अपेक्षित है. यानि सिर्फ 40 लोगों को इसका फायदा मिलेगा.

जानकारी के लिए बता दें कि गो उत्पाद व निर्माण किट फ्री दी जाएगी. प्रशिक्षण पूर्ण आवासीय होगा.

आवेदन शुल्क 5000 रुपये निर्धारित किया गया है. इसमें रहने और खाने का इंतजाम भी किया गया है.

सस्थान की खासियत की बात की जाए तो शांत एकांत और प्राकृतिक वातावरण है.

ये एक खूबसूरत व्यवस्थित गौशाला है. व्यायाम के लिए ओपन जिम की भी सुविधा है. परिसर में सुंदर मंदिर भी है. प्रशिक्षण की आधुनिक व्यवस्था की गई है.

प्रेरणादायक गौ प्रदर्शनी और आवास की सुंदर व्यवस्था यहां की गई है. ज्यादा जानकारी के लिए 9412784865 या Whatsapp कर सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal News: पशु पॉलीथीन खा ले तो भूख न लगना और पेट दर्द जैसी समस्या होती है, जान भी जा सकती है

नई दिल्ली. अक्सर आपने बेसहारा पशुओं को सड़क किनारे पॉलीथीन में घरों...

livestock animal news
पशुपालन

Animal News: बछिया को तैयार करने के लिए सही तरह से करें देखभाल

नई दिल्ली. अगर आप पशुपालन कर रहे हैं और गाय या भैंस...

goat farming
पशुपालनमीट

Goat Farming: बकरियों को एक ही चारागाह में ज्यादा समय तक न चराएं

नई दिल्ली. पशुपालन करने की सोच रहे हैं और बजट भी ज्यादा...

पशुपालन

Animal Fodder: चारा चारा स्टोर करने में अपनाएं सही तरीका, सालभर नहीं होगी कमी

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में चारे का सही भंडारण यानी स्टोरेज...