नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में अक्सर पशु दूध का उत्पादन कम करने लगते हैं. ऐसा कई कारण से होता है. बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Dairy Fisheries and Animal Resources Department) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि पशुओं के साथ अक्सर ऐसा होता है कि उनकी भूख कम हो जाती है. पशु सही से चारा पानी नहीं खाते पीते हैं. इसके चलते भी दूध के उत्पादन पर असर पड़ता है. ऐसे में पशुओं की भूख बढ़ाने की जरूरत होती है. ताकि वह अच्छी मात्रा में दूध का उत्पादन करें. जिससे डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में पशुपालक भाई को फायदा मिल सके.
वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि पशु दूध का उत्पादन तो ठीक तरह से करते हैं लेकिन दूध में फैट नहीं होता है. ऐसे में पशु के दूध का रेट अच्छा नहीं मिलता है. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि पशु की भूख किस तरह से बढ़ाई जाए और पशु के दूध में फैट को कैसे बढ़ाया जा सकता है.
भूख बढ़ाने के लिए क्या खिलाएं
एक्सपर्ट कहते हैं पशु की भूख बढ़ाने के लिए प्याज, नींबू, अदरक और लहसुन जैसी घरेलू चीजों से पशुओं के लिए एक टॉनिक तैयार करना है. जिसका सेवन करके पशु की भूख बढ़ जाएगी.
इस टॉनिक को तैयार करने के लिए 500 ग्राम प्याज, ढाई सौ ग्राम नींबू, 100 ग्राम अदरक और 200 ग्राम लेहसुन लेना है.
इन सभी रस एक बर्तन में निकालना है. इसके बाद आधा लीटर पानी में पशुओं को मिलाकर पिला दे देना है.
यदि आप चार से पांच दिन तक इसी तरह से पशुओं को पिलाएंगे तो उसका लीवर अगर कमजोर है तो वह भी मजबूत हो जाएगा.
जबकि पशु की भूख बढ़ जाएगी. जिससे वह अच्छे से खाया पीएगा और इसका फायदा दूध उत्पादन में नजर आने लगेगा.
दूध में फैट ऐसे बढ़ेगा
वहीं अगर पशु के दूध में फैट की मात्रा कम है और जिससे आपको नुकसान हो रहा है तो फैट बढ़ाने के भी उपाय हैं.
इसके लिए डेढ़ किलो बिनौला खल डेढ़ किलो पशु आहार 1 किलो, दलिया और 1 किलो चिल्का लेना होगा.
इसके अलावा गुड़, मेथी दाना, सोडा और नमक मिलाकर मिश्रण तैयार करना है. इन चीजों को अच्छी तरह से मिलकर पशु को खिलाना शुरू कर दें.
निष्कर्ष
कुछ ही दिनों में पशु का फैट बढ़ जाएगा और जिससे पशु अच्छी मात्रा में दूध का उत्पादन करेगा. उसके दूध का फैट भी ज्यादा बढ़ जाएगा तो आपको दूध का दाम भी अच्छा मिलने लगेगा.












