Home पशुपालन Animal News: बच्चा पैदा होने के बाद पशु को इंफेक्शन के खतरे से बचाने के लिए करें ये देसी उपाय, पढ़ें डिटेल
पशुपालन

Animal News: बच्चा पैदा होने के बाद पशु को इंफेक्शन के खतरे से बचाने के लिए करें ये देसी उपाय, पढ़ें डिटेल

पशु एक्सपर्ट कहते हैं कि खीस पिलाने के बाद दूसरा नंबर आता है बछिया को उचित पोषण देने का. इसके लिए आहार के साथ ही साफ पानी भी उचित मात्रा में देना चाहिए.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. पशुपालन में एक ही नहीं कई समस्याएं पशुपालकों को फेस करनी पड़ती है. कभी पशु दूध कम देता है तो कभी पशु किसी बीमारी की वजह से ग्रसित हो जाता है. इन सब की वजह से पशुपालन में पशुपालक को नुकसान उठाना पड़ता है. डेयरी कारोबार के लिए किए जा रहे पशुपालन में घाटा होने लगता है. इससे पशुपालन में फायदे की जगह नुकसान होने लगता है. हालांकि छोटी-छोटी जानकारी की वजह से पशुपालन में आने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है. जिससे डेयरी फार्मिंग में नुकसान भी नहीं होगा.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि बहुत से पशुपालक देसी तरीके से पशुओं की कुछ समस्याओं को खुद से ही ठीक कर लेते हैं, जबकि बहुत से पशुपालक एक्सपर्ट से भी राय लेते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्सर जब पशु बच्चा देता है तो उसके बाद जेर गिरने की एक समस्या पशुओं को रहती है, कई बार पशु जेर नहीं गिराता है. इससे पशुओं का इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है और कई मामला में हो भी जाता है. इससे पशु बीमार पड़ने लगता है. दूध उत्पादन घट जाता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि देसी तरीके को अपनाकर कैसे आप गाय-भैंस की 10 मिनट के अंदर जेर गिरा सकते हैं.

इन चीजों से बनाएं देसी दवा
कभी आपके भी पशु के साथ यह समस्या आई होगी कि बच्चा देने के बाद उसकी जेर गिरने में वक्त लगा है तो यह खबर आपके लिए है. वहीं पशुपालन से जुड़े हर किसी को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि जेर किस तरह से जल्द से जल्द गिरा दी जाए. इस नुस्खे का इस्तेमाल करने वाले पशुपालकों का कहना है कि इसके लिए आपको 50 ग्राम इमली लेनी है. 50 ग्राम काला नमक और इसके अलावा आप 250 ग्राम गुड़ ले लें. इन सारी सामग्री को मिलाकर आप एक डेढ़ किलो पानी में डाल दें.

यहां पढ़ें तैयार करने का तरीका
सभी चीज मिल लें तो इसे अच्छी तरह से पका भी लें. जब खूब बेहतर तरह से यह पक जाए तो इसको ठंडा होने के लिए रख दें. इस मिश्रण ठंडा हो जाने के बाद पशुओं को पिला दें. इस तरीके को अपनाने वाले कई किसानों का कहना है कि इस खुराक को पशुआं को देने 10 मिनट के अंदर जेर बाहर आ जाती है. कभी ऐसा हो कि जेर बाहर न आए तो इसी मिश्रण की एक और खुराक को फिर से दे सकते हैं, तो पक्का जेर बाहर आ जाएगी. छूट गई है तो वह भी निकल जाएगी. सबसे अच्छी बात है यह कि इससे इंफेक्शन का खतरा भी नहीं होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

गोट एक्सपर्ट का कहना है कि एक से तीन महीने के बीच मेमना पालन की बात की जाए तो पहले महीने में शरीर का वजन सात किलोग्राम होता है.
पशुपालनमीट

Sheep Disease: फुट रॉट से भेड़ पालन में होता बड़ा नुकसान, ऊन और मांस उत्पादन पर पड़ता है असर

नई दिल्ली. भेड़ पालन में अक्सर भेड़ों को फुट रॉट यानी खुर...

जाफराबादी भैंस गुजरात के जूनागढ़, भावनगर और अमरेली जिलों में पाई जाती है.
पशुपालन

Animal Husbandry: HF और जर्सी गाय के मुकाबले भैंस को ज्यादा लगती है ठंड, बचाव करना है जरूरी

नई दिल्ली. धीरे-धीरे ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है. इसलिएए...

चारे की फसल उगाने का एक खास समय होता है, जोकि अलग-अलग चारे के लिए अलग-अलग है.
पशुपालन

Animal Fodder: इस साल डेयरी किसानों के लिए चुनौती बन गया है पशु चारे पर आने वाला खर्च

नई दिल्ली. भारत में दूध उत्पादन की कुल लागत का 60–70 फीसद...