Home डेयरी Dairy: इस तरह तैयार करें दुधारू पशुओं के लिए पोष​क तत्वों से भरपूर फीड, बढ़ता ही रहेगा दूध उत्पादन
डेयरी

Dairy: इस तरह तैयार करें दुधारू पशुओं के लिए पोष​क तत्वों से भरपूर फीड, बढ़ता ही रहेगा दूध उत्पादन

milk production
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. हर पशुपालक भाई यही चाहते हैं कि उनका पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करे और अधिक दूध उत्पादन के लिए वो कई प्रकार के फीड और दवाएं देते हैं. कई तरह का फार्मूला इस्तेमाल करते हैं लेकिन पशुओं का दूध उत्पादन नहीं बढ़ता है. क्योंकि पशु के दूध उत्पादन के हिसाब से उन्हें प्रॉपर खुराक नहीं मिलती है. जिससे पशुओं को पोषक तत्व नहीं मिल पाता है जबकि पशुओं को दूध उत्पादन के हिसाब से पोषक तत्वों की जरूरत होती है. आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि दूध उत्पादन के हिसाब से ऐसा कौन सा फीड दिया जाए जिससे पशु का दूध उत्पादन होता रहे. दूध उत्पादन बढ़ भी जाए और दूध उत्पादन कभी भी कम न हो.

वहीं पशु की हैल्थ बनी रहे वह तंदुरुस्त भी रहें और यह तभी हो सकता है कि जब आप एक अच्छा फीड देंगे. जिसमें तमाम पौष्टिक तत्व होगा. इसके लिए बहुत सारे फार्मूले का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे दूध उत्पादन बढ़ता है. वहीं पशुपालक दूध उत्पादन के हिसाब से अगर सही पोषक तत्वों से भरपूर फीड देते हैं तो कभी भी दूध उत्पादन कम नहीं होगा. आईए जानते हैं कि वो कौन सा ऐसा फीड है, जिसको देने से पशु की तमाम जरूरतें पूरी हो जाएंगी.

इन चीजों को मिलाकर तैयार करें फीड
दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको 100 किलो के हिसाब से फीड बनाने का तरीका बताएंगे. फीड तैयार करने के लिए आपको 20 किलो मक्का का इस्तेमाल करना है. वहीं 5 किलो गेहूं भी इसमें मिलाना है. 6 किलो जौ भी फीड में डालना है. जौ के तीन चार टुकड़े होने चाहिए. 10 किलो चना की चूरी का इस्तेमाल करें. 20 किलो चोकर का इस्तेमाल भी करें. 20 किलो सरसों की खल, 14 किलो बिनोला की खल भी इसमें मिला सकते हैं. वहीं 1 किलो आंवला का चूरन भी इसमें इस्तेमाल करना चाहिए. 1 किलो हल्दी पाउडर, 1 किलो गिलोय, 1 किलो मिनरल मिक्सचर और 1 किलो नमक का इस्तेमाल करना है. इन सब चीजों को मिलाकर आप दूध देने वाले पशुओं के लिए फीड तैयार कर सकते हैं.

किस पशु को कितना खिलाना है फीड
यह फीड आप गाय, भैंस और बकरी, जिससे भी दूध ले रहे हैं उन्हें दे सकते हैं. ये उनकी तमाम जरूरत को पूरा कर देगा. अगर गाय को यह फीड खिलाते हैं तो 3 किलो दूध पर 1 किलो फीड खिला सकते हैं. अगर 6 लीटर दूध उत्पादन है तो 2 किलो दाना खिलाना है और 9 किलो दूध उत्पादन पर 3 किलो फीड खिला सकते हैं. यानी 3 लीटर के ऊपर 1 किलो फीड देना है. वहीं भैंस है तो ढाई किलो दूध के उत्पादन पर 1 किलो फीड, 5 किलो दूध पर 2 किलो फीड और भैंस 10 लीटर दूध दे रही है तो 4 किलो फीड खिलाना है. वहीं बकरी अगर 1 लीटर दूध दे रही है तो आधा किलो दाना खिलाना है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाना चाहते हैं तो पशु को इस तरह से चारा देना शुरू करें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में ये बेहद ही जरूरी होता है कि...

डेयरी

Dairy: ‘भारत-जापान CBG पहल के जरिए एक हजार CBG और जैविक खाद प्लांट लगाने में मिलेगी मदद’

नई दिल्ली. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सनाए...

डेयरी

Dairy Sector: असम में डेयरी सेक्टर को मजबूत होगा, सरकार ने एनडीडीबी को दी जिम्मेदारी

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने मत्स्य पालन,...

सीता नगर के पास 515 एकड़ जमीन में यह बड़ी गौशाला बनाई जा रही है. यहां बीस हजार गायों को रखने की व्यवस्था होगी. निराश्रित गोवंश की समस्या सभी जिलों में है इसको दूर करने के प्रयास किया जा रहे हैं.
डेयरी

Animal Husbandry: संतुलित आहार घर पर ही बनाएं, सेहत अच्छी रहेगी और दूध उत्पादन बेहतर होगा

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की अच्छी खुराक बेहद जरूरी होती है....