Home डेयरी Dairy: इस वजह से दूध का उत्पादन हो जाता है कम, पशु को पिलाएं ये एनर्जी ड्रिंक तो मिलेगा अच्छा प्रोडक्शन
डेयरी

Dairy: इस वजह से दूध का उत्पादन हो जाता है कम, पशु को पिलाएं ये एनर्जी ड्रिंक तो मिलेगा अच्छा प्रोडक्शन

COW SHELTER HOME,GAUSHALA IN LUCKNOW,YOGI GOVERNMENT
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. जब भी पशुपालक भाइयों की गाय या भैंस बच्चा देती है तो सबसे बड़ी समस्या ये रहती है कि कहीं इसका एनर्जी लेवल डाउन न हो जाए और अक्सर ऐसा होता ही है. एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है तो पशु को जितना दूध उत्पादन करना चाहिए, उतना दूध का उत्पादन नहीं कर पता है. पशु कभी भी अपने पीक पर नहीं आ पाता है. वह अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन नहीं कर पता है. क्योंकि शुरुआत में ही उसका एनर्जी लेवल कम हो जाता है. ऐसे में डेयरी फार्मिंग में नुकसान होने लगता है. इसलिए जरूरी है कि पशु का एनर्जी लेवल डाउन न होने दिया जाए.

यह हम आपको ऐसा फार्मूला बताने जा रहे हैं जो आप घर पर भी कर सकते हैं. जिसको अपनाने से आपकी गाय और भैंस का किसी भी सूरत में एनर्जी लेवल डाउन नहीं हो पाएगा. अगर वक्त पर यह फार्मूला अपना लिया गया तो इससे एनर्जी लेवल अच्छा मेंटेन रहेगा. आइए इस बारे में जानते हैं कि कैसे गाय और भैंस के एनर्जी लेवल को मेंटेने रखा जाए ताकि दूध उत्पादन में कमी न हो.

गुड़ का पानी है बेहद फायदेमंद
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि गुड़ एनर्जी का सबसे अच्छा सोर्स होता है. पशुओं को गुड़ का पानी पिलाना चाहिए. पशु ने जब बच्चे को जन्म दिया है तो उस समय गुड़ का पानी जरूर पिलाना चाहिए लेकिन गुड़ को अकेले नहीं देना है. कुछ चीजों को मिलना है तभी इसका फायदा होगा. तभी इसका बेस्ट रिजल्ट आपको देखने को मिलेगा. पशु का एनर्जी लेवल बहुत ज्यादा इंप्रूव हो जाएगा और पशु दूध का उत्पादन अच्छे से करने लगेगा. इसे हम एनर्जी ड्रिंक भी कह सकते हैं. यहां हम आपको जो गुड़ का पानी बनाने का तरीका बता रहे हैं दो से तीन लीटर पानी में आप आराम से 500 ग्राम तक गुड़ मिल सकते हैं.

इस तरह तैयार करें एनर्जी ड्रिंक
एनर्जी ड्रिंक बनाने के लिए गुड़ के पानी में शतावर 50 ग्राम, अश्वगंधा 30 ग्राम मिलना चाहिए. अश्वगंधा को को अच्छी तरह से कूट और पीसकर के इसमें मिलाएं. साथ में आपको दो नींबू भी लेने हैं. नींबू अंदर डाल दीजिए. इसे बेहतरीन तरीके का एनर्जी ड्रिंक तैयार हो जाएगा. जब आप से पशु को पिलाएंगे तो ये बेहतरीन काम करेगा. आप चाहें तो इसमें 50 ग्राम अजवाइन मिला सकते हैं. 25 ग्राम सोंठ भी मिल सकते हैं, हल्दी और जीरा भी थोड़ा-थोड़ा मिल लें. इससे बच्चेदानी भी सफाई हो जाएगी. वहीं खाने का चूना जो भी गाय भैंस बच्चा देती है, उसे खिलाना ही चाहिए. एक छोटा ट्यूब खाने का चूना खिला देते हैं तो इससे भी फायदा होगा. चूने में कैल्शियम होता है और इससे भी एनर्जी लेवल बढ़ जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

amul milk snf
डेयरी

Amul: अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, आम जनता पर बढ़ा महंगाई का बोझ

नई दिल्ली. आम आदमी की जेब पर एक बार फिर से महंगाई...

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...