Home डेयरी Dairy: NARMUL डेयरी को वित्तीत संकट से उभारेगा एनडीडीबी, मंत्री ने मीनेश शाह से की मुलाकात
डेयरी

Dairy: NARMUL डेयरी को वित्तीत संकट से उभारेगा एनडीडीबी, मंत्री ने मीनेश शाह से की मुलाकात

तेलंगाना सरकार के प्रतिनिधिमंडल के साथ बात करते डॉ. मीनेश शाह.

नई दिल्ली. तेलंगाना सरकार के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन, खेल और युवा सेवा मंत्री वाकिटी श्रीहरि के नेतृत्व में एक हाई-लेवल डेलीगेशन ने नलगोंडा रंगारेड्डी मिल्क यूनियन लिमिटेड (नरमूल डेयरी) के सामने आने वाली गंभीर ऑपरेशनल और फाइनेंशियल चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह से मिला. ये मुलाकात आनंद में NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश सी शाह से हुई. बातचीत के दौरान, डेलीगेशन ने NDDB को NARMUL के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया, ताकि इसका रास्ता तलाशा जा सके.

बैठक में सांसद चमाला किरण रेड्डी, विधायक और सरकारी व्हिप बीरला इलैया, तेलंगाना स्टेट डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के चेयरमैन गुथा अमित रेड्डी, NARMUL के चेयरमैन श्री गुडीपति मधुसूदन रेड्डी और NDDB, NARMUL और मदर डेयरी के सीनियर अधिकारी शामिल हुए. जहां तमाम मुद्दों पर गहरी चर्चा हुई. गौरतलब है कि NARMUL (नलगोंडा-रंगारेड्डी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ) डेयरी वर्तमान में बंद तो नहीं है लेकिन गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है. निजी डेयरी ब्रांडों से प्रतिस्पर्धा के कारण दूध की बिक्री में गिरावट आई हैजिससे किसानों का भुगतान तीन महीने से लंबित है. जिसको उभारने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है.

एनडीडीबी अध्यक्ष ने क्या कहा
सरकार की ओर से भेज गए प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत के दौरान, डेलीगेशन ने NDDB को NARMUL के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में बताया.

यूनियन ने ऑपरेशन को स्थिर करने, किसानों का विश्वास बहाल करने की मांग की. ताकि उन्हें इसका फायदा मिल सके.

साथ ही प्रोफेशनल मैनेजमेंट और मिलकर काम करने के जरिए एक व्यवस्थित बदलाव लाने के लिए NDDB से दखल देने की मांग की.

इन चिंताओं के जवाब में, डॉ. शाह ने NARMUL को फिर से शुरू करने में NDDB के पूरे सपोर्ट का भरोसा दिया.

चेयरमैन ने किसानों और कोऑपरेटिव संस्थाओं के विकास और भलाई के लिए NDDB के कमिटमेंट पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि NDDB, तेलंगाना सरकार, NARMUL और मदर डेयरी के साथ मिलकर, इन दिक्कतों को कम करने के लिए काम करेंगे.

इसके लिए यूनियन को सस्टेनेबल ग्रोथ के रास्ते पर लाने के लिए टाइम-बाउंड एक्शन प्लान तैयार करने पर काम करेगा.

अपने दौरे के दौरान, डेलीगेशन ने मणिबेन पटेल को भी श्रद्धांजलि दी, और भारत के कोऑपरेटिव मूवमेंट में उनके योगदान को माना.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...