Home डेयरी Dairy: पशु की डिलीवरी से 25 दिन पहले देना शुरू करें ये मिश्रण, दूध बढ़ेगा और ये फायदे भी होंगे
डेयरी

Dairy: पशु की डिलीवरी से 25 दिन पहले देना शुरू करें ये मिश्रण, दूध बढ़ेगा और ये फायदे भी होंगे

langda bukhar kya hota hai
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में पशुओं से ज्यादा दूध लेने के लिए एनिमल एक्सपर्ट हमेशा ही देसी नुस्खों का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. क्योंकि इससे पशु की सेहत में बेहतर होती है. वहीं दूध उत्पादन में बढ़ता है. कम से कम इसका नुकसान किसी तरीके से पशुओं को नहीं होता है. आमतौर पर सरसों का तेल, आटा, लोबिया घास, अजवाइन, जीरा, सौंफ, मूसली शतावरी जैसी चीज शामिल करने से पशुओं का दूध तेजी के साथ बढ़ता है. जबकि पशुओं को कई और भी फायदे होते हैं. इस तरह का मिश्रण पशुओं को जरुर खिलाना चाहिए. खासतौर से डिलीवरी से पहले से इसकी शुरुआत करना चाहिए. ताकि डिलीवरी भी आसानी से हो और पशुपालक भाइयों को ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन मिले.

इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे ही खास मिश्रण के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके कई फायदे हैं. पहला फायदा तो यह है कि इससे दूध उत्पादन ज्यादा होगा. पशु का अडर मजबूत होगा और अच्छा होगा. इसके अलावा पशु की स्किन भी अच्छी रहेगी. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी. इसका मतलब यह है कि पशुओं को किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी और इसका फायदा पशुपालक भाइयों को मिलेगा, तो आईए जानते हैं कि ये क्या तरीका है. कैसे इस मिश्रण को बनाना है और पशु को कब खिलाना है कि ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले.

कैसे बनाना और खिलाना है जानें यहां
इस खास मिश्रण को बनाने के लिए आपको 50 ग्राम सरसों के तेल की जरूरत होगी वहीं इसमें 50 ग्राम गुड़ की भी जरूरत होगी अगर आपके पास पुराना अच्छा है तो यह बहुत ही अच्छा है.

पुराना गुड़ पशुओं को ज्यादा फायदा पहुंचाता है. इस वजह से इसे मिश्रण में पुराने गुड़ का इस्तेमाल किया जाना ज्यादा बेहतर है.

इन दोनों ही चीजों को दलिया में मिला दें. पहले सरसों का तेल मिलाएं उसके बाद गुड़ को तोड़कर और उसे हाथों से मसल कर दलिया में मिला दें. इसके बाद इसमें 50 ग्राम नारियल का चूरा और 10 ग्राम हल्दी को भी मिला दें.

जब यह पूरी तरह से मिक्स हो जाए तो पशुओं को शाम के समय किसी फीड या दाने में मिलाकर दे दें तो इससे ज्यादा फायदा होगा.

इस तरीके को अपनाने के लिए और मिश्रण को खिलाने के लिए पशु की डिलीवरी से 25 दिन पहले देने की शुरुआत करें तभी इसका ज्यादा फायदा होगा.

आपकी जानकारी के लिए बता देंगे ऊपर बताया गया है मिश्रण सिर्फ एक पशु के लिए बताया गया. अगर आपके कई पशु हैं तो उनके लिए भी इसी तरह से अलग-अलग मिश्रण बनाएं.

इससे जहां पशुओं का दूध बढ़ता है तो वहीं पशु बीमार भी नहीं होता है और डिलीवरी भी बहुत ही आसानी के साथ हो जाती है.

पशु आसानी से जेर गिरा देगा. पशु की स्किन भी चमकदार बनी रहेगी. अगर आप चाहते हैं कि ये फायदे आपको मिलें तो आप पशुओं को यह मिश्रण को जरूर खिलाएं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: इकोसिस्टम में डेयरी किसानों को पहले फायदा पहुंचाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी को सरकार ने डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: बिहार में हर दिन एक करोड़ लीटर दूध का होगा उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में...