Home पशुपालन Animal Husbandry: यूपी में 16-17 मार्च को होगा गोट कॉन्क्लेव-2026, फ्री हो रहा है रजिस्ट्रेशन
पशुपालन

Animal Husbandry: यूपी में 16-17 मार्च को होगा गोट कॉन्क्लेव-2026, फ्री हो रहा है रजिस्ट्रेशन

goat farming
चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. पशुपालन के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाया जा सकता है और इस काम को सरकार करने के लिए पशुपालन को बढ़ावा भी दे रही है. सरकार की कोशिश है कि किसी भी तरह से किसाना पशुपालन के काम में आगे आएं. पशुपालन में गाय-भैंस के अलावा बकरी पालन भी एक बेहतरीन काम है. बकरी पालन करके न सिर्फ मीट से बल्कि दूध से भी कमाई की जा सकती है. बकरी का उत्पादन बकरी पालक को मालामाल बना सकता है. जिसे समझते हुए उत्तर प्रदेश की सरकार बकरी पालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है.

एक्सपर्ट का कहना है कि मीट में बकरे का मीट सबसे महंगा बिकता है. जबकि इसकी डिमांड भी हमेशा बनी रहती है. भारत में सभी तरह के लोग बकरे के मीट को काफी पसंद करते हैं. जबकि ये टेस्ट में भी अच्छा होता है. वहीं बात की जाए बकरी के दूध की तो ये भी कम गुणकारी नहीं है. डेंगू जैसे बुखार के दौरान ये अमृत का काम करता है. इस वजह से बकरी का दूध 400 रुपए किलो तक बिकता है. किसी और पशु का दूध इतना महंगा नहीं बिकता है.

कौन हो सकता है इसमें शामिल
इन्हीं सब वजहों से उत्तर प्रदेश में यूपी सरकार बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए बकरी पालकों को एक महत्वपूर्ण मंच देने जा रही है.

सरकार यूपी में गोट कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन करने जा रही है. जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश में वैज्ञानिक एवं व्यावसायिक बकरी पालन को बढ़ावा देना है.

यह मंच तकनीकी ज्ञान, शोध अनुभव, नवाचार और बाजार अवसरों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करेगा.

सरकार की ओर से बताया गया कि इसकी वजह से पशुपालकों की आय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकेेगा.

इस गोट कॉन्क्लेव-2026 के प्रमुख आकर्षण की बात की जाए तो इसमें तकनीकी सत्र और पशुपालक गोष्ठी मुख्य है.

इस गोट कॉन्क्लेव-2026 में प्रतिभागी के तौर पर पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विशेषज्ञ शामिल हो सकते हैं.

वैज्ञानिक एवं शोधकर्ता, प्रगतिशील किसान एवं बकरी पालक भी इसका हिस्सा बन सकते हैं.

वहीं स्टार्ट-अप एवं एफपीओ, स्वयं सहायता समूह एवं सहकारी संस्थाएं व गैर सरकारी संगठनों को भी इसमें शामिल किया जाएगा.

इसका आयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ है. आयोजन 16-17 मार्च को यहीं होगा. इसके लिए फ्री में रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

संपर्क करने के लिए directorahd@yahoo.com या फिर मोबाइल नंबर 9839293958, 9458235622 पर कॉल की जा सकती है.

निष्कर्ष
पशुपालन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ओर बताया गया कि गोट कॉन्क्लेव-2026 हर तरह से बकरी पालकों के लिए फायदेमंद है. उन्हें इसमें शामिल होना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Pashu Mela: गडवासु में 20 और 21 मार्च को लगेगा ‘पशुपालन मेला’, किसानों को मिलेगा मुख्यमंत्री पुरस्कार

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना 20...

पशुपालन

Animal Husbandry: डेयरी बिजनेस से हो रहा है गांवों का विकास, किसानों की सुधर रही आर्थिक स्थिति

नई ​दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...