Home डेयरी Dairy: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को खिलाएं ये, बढ़ जाएगा मुनाफा
डेयरी

Dairy: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को खिलाएं ये, बढ़ जाएगा मुनाफा

सामान्य तौर पर गाय ढाई से 3 वर्ष में और भैंस तीन से चार वर्ष की आयु में प्रजनन योग्य हो जाती हैं. प्रजनन काल में पशु 21 दिनों के अंतराल के बाद गाभिन करा देना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन के काम में अक्सर ऐसा होता है कि गाय या भैंस दूध का उत्पादन करते-करते कम कर देती हैं. जबकि डेयरी एक्सपर्ट की मानें तो डेयरी फार्मिंग के काम में पशु का दूध उत्पादन करना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि इस काम का फायदा और नुकसान दूध उत्पादन पर ही टिका हुआ होता है. इसलिए आपका पशु दूध का उत्पादन अगर कम कर देता है तो इससे आपको नुकसान हो सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो हम आपको यहां एक ऐसा तरीका बताएंगे, जिससे पशु का दूध उत्पादन सही हो जाएगा और आपको डेयरी फार्मिंग के काम में मुनाफा भी मिलने लगेगा.

बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fishery Resources) के एक्सपर्ट की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया गया कि पशु जब दूध का उत्पादन करते-करते कम करने लगे तो गुड़ और सरसों का तेल इसके अलावा कुछ अन्य चीजों को देने से इसे दोबारा से बढ़ाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि गुड़ और सरसों के तेल का किस तरह से इस्तेमाल करना है.

खिलाने से मिलेगा ये फायदा
एक्सपर्ट का कहना है इन दोनों चीजों के इस्तेमाल से पशु के शरीर की पाचन क्रिया सही हो जाती है

पशु के शरीर की गर्मी भी कम हो जाती है. इसलिए हर दिन पशु को गुड़ और सरसों का तेल जरूर देना चाहिए.

दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशु को 100 ग्राम मेथी दाना और 50 ग्राम अजवाइन भी खिलाना चाहिए.

जब आप मेथी दाना और अजवाइन खिलाना शुरू करेंगे तो इससे पशु का डाइजेशन सिस्टम भी सही हो जाएगा.

दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं को हर दिन मक्का और चने का छिलका खिलाना भी शुरू कर दें.

डेयरी एक्सपर्ट की मानें तो इससे पशुओं की ऊर्जा बढ़ती है और उनका दूध उत्पादन बढ़ता है. इसलिए मक्का और चने का छिलका पशुओं को जरूर खिलाना चाहिए.

निष्कर्ष
डेयरी फार्मिंग के काम में पशु का दूध उत्पादन न करना बेहद ही नुकसान पहुंचाता है. इसलिए पशुओं की जरूरतों को पूरा करना चाहिए. उन्हें भरपूर मात्रा में चारा-दाना देना चाहिए. जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट की सलाह भी ली जा सकती है. ताकि दूध उत्पादन को कम न होने दिया जाए, कम हो जाए तो बढ़ा दिया जाए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk Production: पशु का कुछ ही दिनों में बढ़ाएं दो लीटर से ज्यादा दूध, तरीका बिल्कुल आसान है

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले हर डेयरी किसान की ये कोशिश...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
डेयरी

Dairy Animal: पशु की अच्छी सेहत से मिलता है बेहतर उत्पादन, आसान तरीकों से सेहत रखें सही

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का पूरा ​का पूरा बिजनेस पशु के दूध...

गर्मियों में पशु बहुत जल्द बीमार होते हैं. अगर ठीक से इनकी देखरेख कर ली जाए तो हम पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
डेयरी

Dairy: पशुपालकों के घर-घर जाकर दूध उत्पादन बढ़ाने की दी जा रही है टिप्स

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाना चाहती है....

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Government Scheme: सरकारी स्कीम के जरिए डेयरी सेक्टर को मजबूत कर रही है बिहार सरकार

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कोशिश है कि राज्य में डेयरी सेक्टर...