Home पशुपालन Goat: बकरे को खिलाएं इन पांच चीजों से बना दाना मिश्रण, तेज होगी ग्रोथ
पशुपालन

Goat: बकरे को खिलाएं इन पांच चीजों से बना दाना मिश्रण, तेज होगी ग्रोथ

livestock animal news
बाड़े में चारा खाती बकरियां.

नई दिल्ली. यदि आप मीट प्रोडक्शन करने के लिए बकरी पालन कर रहे हैं तो बकरे को कौन सा दाना मिश्रण खिलाएं, जिससे उसकी ग्रोथ तेज हो इस बात की जानकारी आपको होनी चाहिए. आपको बता दें कि कुछ दाना जो हमारे आसपास उपलब्ध है महंगा है जबकि कुछ दाना सस्ता है. इसमें भी आपको इस बात का ख्याल रखना है कि कौन सा दाना इस्तेमाल करें, जिससे लागत भी ज्यादा ना आए और बकरे की ग्रोथ भी अच्छी हो. जिससे आपको बकरी पालन के काम में ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने का मौका मिले.

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) के एक्सपर्ट ने लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) को बताया कि कई ऐसे दाने हैं, जिनको खिलाने से बकरे की ग्रोथ बहुत अच्छी और तेजी से होती है. इसमें कुछ महंगे हैं और कुछ सस्ते हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं किन चीजों से मिलाकर दाना मिश्रण को तैयार किया जाए तो यहां हम पांच चीजों के बारे में आपको बताएंगे जिससे आपकी बकरी पालन की लागत भी कम आएगी और बकरे की ग्रोथ भी तेज होगी.

क्या-क्या दाना मिश्रण में मिलाएं
बहुत से बकरी पालक भाई बकरे को गेहूं का दाना खिलाते हैं और जो बहुत अच्छा भी माना जाता है. क्योंकि गेहूं भरपूर मात्रा में पाया जाता है और सस्ता भी मिल जाता है.

बात अगर चने की करें तो यह भी बहुत अच्छा है लेकिन चना थोड़ा महंगा होता है. इसलिए दाने में चना जरूर मिलाएं. लेकिन इसे कम रखें.

मक्का और सोयाबीन को भी आप दाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसको खाने से भी बकरे की ग्रोथ बेहद तेजी के साथ होगी. हालांकि सोयाबीन महंगा होता है इसलिए इसे कम मिलाएं.

वहीं आप दाने में जौ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बकरे के दाना मिश्रण में चना, मक्का, गेहूं, जौ और सोयाबीन को मिलाकर आप दाना मिश्रण तैयार करते हैं तो इससे फायदा होगा.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि इसमें जो दाना ज्यादा महंगा है उसे कम और जो सस्ता है उसे ज्यादा मिलाकर दाना मिश्रण तैयार करें. इससे बकरे की ग्रोथ भी अच्छी होगी और बकरी पालन के काम में लागत भी कम आएगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशु की आंख से निकल रहा है पानी तो खुद न करें इलाज, इसे हल्के में भी न लें

नई दिल्ली. पशुपालन में पशुओं की देखरेख के दौरान कई बार आपने...

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...