Home डेयरी Dairy: डेयरी फार्मिंग का बिजनेस शुरू करके कर रहे हैं मोटी कमाई
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग का बिजनेस शुरू करके कर रहे हैं मोटी कमाई

livestock
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुपालन इतना शानदार काम है कि इससे लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं. इस काम को करके न सिर्फ अपने लिए डेयरी बिजनेस शुरू किया जा सकता है. बल्कि बड़े पैमाने पर काम करने के बाद कई लोगों को रोजगार भी दिया जा सकता है. इसी वजह से सरकार चाहती है कि न सिर्फ किसान बल्कि युवा भी इस काम में आगे आएं और पशुपालन करके अपनी इनकम को बढ़ाएं. इसी वजह से सरकार लगातार लोगों को जागरुक भी कर रही है और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद भी कर रही है ताकि वो इस काम में आग आएं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका असर भी दिखने लगा है. बहुत से युवा डेयरी फार्मिंग का बिजनेस शुरू करके अच्छी कमाई कर रहे हैं. डेयरी फार्मिंग के एक्सपर्ट कहते हैं कि शुरुआत में कम पशु से इस काम को करना चाहिए. इसके बाद जब अनुभव हो जाए तो पशुओं की संख्या बढ़ाई जा सकती है. जिससे पशुपालन के काम में नुकसान का खतरा बेहद ही कम हो जाता है. जबकि मुनाफे का चांस बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. इसलिए इस काम में जरूर हाथ आजमाना चाहिए.

पहले खेती पर थे निर्भर
रोहतक जिले के लाखन माजरा गांव के निवासी आशीष है उन युवाओं और किसानों के लिए मिसाल हैं जो बेरोजगारी से परेशान हैं और खेती पर निर्भर हैं.

आशीष बेरोजगार को नहीं थे पर पहले वे केवल खेती पर निर्भर थे, लेकिन कम आमदनी के कारण उन्होंने डेयरी फार्मिंग की ओर रुख किया.

आपको बता दें कि साल 2018 में उन्होंने सिर्फ 2 भैंसों से अपनी शुरुआत की और फिर ​पीछे मुड़कर नहीं देखा.

शुरुआती दिनों में चारा प्रबंधन, पशुओं की देखभाल और बीमारियों जैसी कई परेशानियां आईं. जिससे उन्होंने बखूबी पिपट लिया.

फिर केंद्रीय पशु पंजीकरण योजना के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने पशुओं का पंजीकरण कराया और तकनीकी सहायता हासिल की.

इसके बाद उन्होंने अधिक दूध देने वाली मुर्रा नस्ल की भैंसें अपने फार्म में जोड़ीं. जिससे फायदा बढ़ता चला गया.

Brucellosis, IBR और TB जैसी बीमारियों की नियमित जांच से समय पर इलाज संभव हुआ, दूध का नुकसान कम हुआ और उत्पादन बढ़ा.

आज आशीष के पास 20 से अधिक दुधारू पशु हैं. उनकी आमदनी में अच्छा इजाफा हुआ है, जिससे वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला पा रहे हैं.

वे अच्छे कॉलेजों में पढ़ रहे हैं. उनकी कहानी बताती है कि सही सलाह, नस्ल सुधार और वैज्ञानिक पशु देखभाल से डेयरी को एक सफल व्यवसाय बनाया जा सकता है.

निष्कर्ष
यदि आप भी आशीष की तरफ डेयरी फार्मिंग का काम शुरू करें तो इससे आप अच्छी कमाई कर सकते हैं और फिर आपको फायदा मिल सकता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: एमपी में उन्नत नस्ल की गाय-भैंस के जरिए किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में डेवरी और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: देश में 8 करोड़ परिवार डेयरी सेक्टर पर हैं आश्रित, दूध, घी, मक्खन, दही, चीज, खोया ने बदली तस्वीर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग का अपनाएं स्मार्ट तरीका, कमाई कई गुना बढ़ जाएगी

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले पशुपालक भाई हमेशा इस कोशिश में रहते...